{"_id":"6acaa00cf40f1eeaac005493","slug":"electricity-connections-in-unauthorized-colonies-will-now-be-available-upon-payment-of-a-fee-jhansi-news-c-11-jhs1019-894952-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अनधिकृत कॉलोनियों में अब शुल्क देकर मिलेगा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अनधिकृत कॉलोनियों में अब शुल्क देकर मिलेगा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
झांसी। विद्युतीकरण से वंचित अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अब बिजली कनेक्शन मिल सकेगा। इसके लिए भवन स्वामी को 71.30 रुपये प्रति वर्गफुट के हिसाब से शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा होने के बाद बिजली विभाग कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू करेगा। नई व्यवस्था में शुल्क भवन के कुल निर्मित क्षेत्रफल पर लगेगा।
शहर में कई ऐसी कॉलोनियां हैं, जहां कॉलोनाइजरों ने विद्युतीकरण नहीं कराया है। लोगों ने प्लॉट खरीदकर मकान बना लिए और उनमें रहना भी शुरू कर दिया है। इनमें से कुछ लोग कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए विभाग ने ऐसी कॉलोनियों में भवन स्वामियों को निर्धारित शुल्क जमा कर बिजली कनेक्शन देने का निर्णय लिया है।
अधीक्षण अभियंता पुष्कर सिंह ने बताया कि शासन से निर्धारित 71.30 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से शुल्क जमा कराकर भवन स्वामी बिजली कनेक्शन ले सकते हैं। पहले ऐसी कॉलोनियों में कनेक्शन लेने के लिए प्रत्येक परिवार को 70 रुपये प्रति वर्गफुट के हिसाब से शुल्क जमा करना पड़ता था। सामूहिक रूप से शुल्क जमा करने की व्यवस्था के कारण लोगों को परेशानी होती थी, क्योंकि सभी परिवार एक साथ रकम जमा नहीं कर पाते थे। अब प्रत्येक भवन स्वामी अपना निर्धारित शुल्क अलग से जमा कराकर बिजली कनेक्शन ले सकता है।