फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Elected President of Parvez Corporation Association

परवेज निगम एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

Wed, 18 Aug 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Elected President of Parvez Corporation Association
झांसी। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मो.परवेज निर्वाचित घोषित कर दिए गए। गोपाल कृष्ण दुबे को महामंत्री चुना गया है। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही ढोल-नागड़े की थाप पर जमकर जश्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

उप्र स्थानीय निकाय कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह नौ बजे से नामांकन आरंभ हुआ। अध्यक्ष पद के लिए मो.परवेज एवं जहीर अब्बासी ने नामांकन किया जबकि महामंत्री पद पर गोपाल कृष्ण दुबे और संजय कुशवाहा ने पर्चा भरा। कोषाध्यक्ष पद पर सिर्फ विनोद यादव की दावेदारी के चलते उनको निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। नामांकन के बाद दोपहर ग्यारह बजे से मतदान आरंभ हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर्मचारियों ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना आरंभ कराई गई। 61 मतदाताओं में 56 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मो.परवेज के खाते में 32 मत आए जबकि जहीर अब्बासी सिर्फ 19 मत ही जुटा सके। इनमें से 5 मत अवैध घोषित कर दिए। मो.परवेज ने बहुमत से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं, महामंत्री पद पर भी मुकाबला करीब एकतरफा रहा। गोपाल दुबे 35 वोट हासिल करके आसानी से जीत हासिल करने में कामयाब रहे जबकि संजय के खाते में महज 19 वोट ही आए। विजयी उम्मीदवारों के नाम का एलान होते ही ढोल-नागड़े बजने लगे। कर्मचारियों ने विजयी उम्मीदवारों को फूल-मालाओं से लाद दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मो.परवेज ने हमेशा कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कर्मचारियों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed