फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Elderly Man Dies After Consuming Poison Following Dispute Over Property Division

Jhansi News: बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद जहर निगलने से बुजुर्ग की मौत

Sun, 24 May 2026 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Elderly Man Dies After Consuming Poison Following Dispute Over Property Division
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद टोड़ी फतेहपुर के ककवारा गांव निवासी बलवीर (63) गुनऊ कोरी की जहर निगलने से मौत हो गई। उनके पुत्र गणेश ने मारपीट करके जबरन जहर देने का आरोप लगाया है। बलवीर को अचेत हाल में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ककवारा गांव निवासी बलवीर घर में किराने की दुकान चलाते थे। ककवारा गांव में उनकी पैतृक जमीन थी। इस जमीन को लेकर बलवीर का पट्टीदारों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को पट्टीदार बंटवारे के लिए गांव में जमा हुए थे। बलवीर भी पत्नी भारती को लेकर पहुंचे थे। बेटे गणेश ने पुलिस को बताया कि बंटवारे के दौरान विवाद हो गया। बलवीर के साथ मारपीट की गई। उनको जबरन जहर खिला दिया गया। विवाद की सूचना पर जब वह लोग पहुंचे, तब तक आरोपी भाग निकले। बलवीर अचेत हाल में पड़े थे। परिवार के लोग उनको अचेत हाल में मऊरानीपुर
विज्ञापन

सीएचसी ले गए। उनकी हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर कर दिया गया। शनिवार तड़के उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार का कहना है कि विवाद की कोई भी सूचना नहीं है। जहर निगलने से मेडिकल अस्पताल में मौत हुई। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed