फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Elderly dies in accident, youth seriously injured

दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

Sun, 05 Sep 2021 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies in accident, youth seriously injured
झांसी। रक्सा थाना इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रक्सा के जनकपुर निवासी किशोरी पाल (65) अपने रिश्ते के नाती अरविंद पाल (32) और अरविंद के बेटे अंशुल पाल (13) के साथ एक बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की रात तकरीबन आठ बजे भंडारे के आयोजन में शामिल होने क्षेत्र के सुजवाहा गांव आ रहे थे। इसी दरम्यान रक्सा ब्रिज के पास पीछे से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किशोरी पाल और अरविंद पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, अंशुल पाल दूर जा गिरा। जानकारी होने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। सभी दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, जहां किशोरी पाल की मौत हो गई। जबकि, अरविंद की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद किशोरी पाल का शव गांव में लाया गया। शव आते ही परिवार में कोहराम मचा गया। पूरा गांव गमगीन नजर आया। वहीं, टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार दोनों युवा भी घायल हो गए, गनीमत रही कि उन्हें मामूली ही चोटें आईं।

एक बाइक पर तीन सवार, हेलमेट भी नहीं
झांसी। पुलिस की तमाम सख्ती के बाद भी सड़कों पर इक्का-दुक्का बाइक सवारों के सिर पर ही हेलमेट नजर आते हैं। इसके अलावा दुपहिया पर तीन-चार सवारी बैठाकर चलने से भी लोग गुरेज नहीं करते हैं। रक्सा थाना इलाके में हुई दुर्घटना में भी यही स्थिति सामने आई। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे और तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed