फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ek ped ko katne pr lagane honge dash podhe

एक पेड़ को काटने पर लगाने होगें दस पौधे

Sat, 22 May 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
ek ped ko katne pr lagane honge dash podhe
एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे दस पौधे
विज्ञापन

झांसी। पेड़ों को काटने के लिए सरकार द्वारा जारी किए नए फरमान के अनुसार किसी व्यक्ति को एक पेड़ काटने की अनुमति को तब प्रदान किया जाएगा जब वह एक पेड़ के बदले 10 पौधों को लगाने का शपथपत्र पेश करेगा। पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी उसी व्यक्ति की होगी। यह नियम सिर्फ 29 प्रजातियों के पेड़ों पर ही लागू किया गया है। बाकी के लिए अनुमति लेने की कोई आवश्यक्ता नहीं है।
पहले एक पेड़ को काटने के लिए दो पेड़ों को लगाने का नियम था। लेकिन सरकार द्वारा नियमों में बदलाव करते हुए एक पेड़ को काटने के लिए दस पौधों को लगाने का नियम तय किया गया है। लोगों को आम, नीम, साल, महुआ, बीजासाल, पीपल, बरगद, गूलर, पाकड़, अर्जुन, पलाश, बेल, चिरौंजी, कंधा, जामुन, असना, कुसुम, रीठा, भिलावा, तून, सलई, हल्दू, बाकली, धौ, खैर, शीशम व सागौन सहित 29 किस्म के पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से अनुमति लेगी होगी।
विज्ञापन

पेड़ को काटनेे की अनुमति के लिए वन विभाग में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद एक हजार रुपये पेड़ के हिसाब से वन विभाग में नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) को जमा करना होगा। विभाग द्वारा जांच कर अनुमति को प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला वनाधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि पहले एक पेड़ को काटने के लिए दो पौधे लगाने का नियम था। लेकिन अब दस पेड़ों को लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम सिर्फ 29 प्रजातियों के पेड़ों को काटने पर ही लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed