फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ek febuary se sadak se bahar honge 20 hazar vehicle

एक फरवरी से सड़क से बाहर होंगे 20 हजार वाहन

Fri, 15 Jan 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
ek febuary se sadak se bahar honge 20 hazar vehicle
झांसी। एक फरवरी से जिले की सड़कों से 20 हजार वाहन बाहर हो जाएंगे। परिवहन विभाग में पंजीकृत इन वाहनों की पंजीयन सीमा 31 जनवरी को खत्म हो रही है। इसे लेकर परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। जिसमें वाहनों का पंजीकरण नवीनीकरण कराने के लिए कहा गया है। इसके बाद वाहन पकड़े जाने पर वाहन को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में करीब साढ़े छह लाख वाहन पंजीकृत हैं। सरकार के निर्देश पर 15 साल पुराने वाहनों का पंजीयन दोबारा कराने का नियम है, लेकिन अधिकांश वाहन स्वामी वाहन का दोबारा पंजीकरण नहीं कराते हैं। अब तक विभाग करीब 10 हजार वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर चुका है। अब 31 जनवरी को 20 हजार वाहनों की पंजीकरण सीमा समाप्त हो रही है। इसे लेकर विभाग ने वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। वाहन स्वामियों को वाहनों का नवीनीकरण कराने के लिए कहा गया है। नवीनीकरण न कराने पर विभाग की ओर से पंजीकरण निलंबित कर दिया जाएगा। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिन वाहनों का पंजीकरण समाप्त हो रहा है, उनको नोटिस दिया गया है। पंजीकरण न कराने पर एक फरवरी के बाद वाहन दौड़ता मिलने पर सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed