{"_id":"d0a0c23c8873e34b1565c6bc9e415c9e","slug":"eighty-million-will-bruasagr-beautiful-fort-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ करोड़ से सुंदर बनेगा बरुआसागर किला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ करोड़ से सुंदर बनेगा बरुआसागर किला
ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बरुआसागर किले की सौंदर्यीकरण योजना परवान चढ़ने वाली है। सूबे के पर्यटन मंत्री के निर्देश पर राज्य पुरातत्व विभाग ने आठ करोड़ रुपये की लागत का प्रोजेक्ट तैयार किया है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
निर्देश के पश्चात क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग ने 8.74 करोड़ रुपये की लागत से प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसमें किले की दीवारों का जीर्णोद्धार, आंतरिक एवं बाहरी भाग में उद्यानीकरण, संग्रहालय का विकास कार्य, 25 केवी एवं 125 केवी के जेनरेटर का क्रय आदि शामिल हैं, जिससे किले में फ्लड लाइटों का संचालन हो सके। इसके अलावा किले के अंदर एवं बाहर एप्रोच रोड का जीर्णोद्धार एवं कोरमनी का प्रावधान भी है।
मालूम हो कि अक्तूबर माह में सूबे के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश ने बरुआसागर किले का भ्रमण किया था। प्राकृतिक संपदा के बीच किले की मौजूदगी एवं उससे जुडे़ एतिहासिक तथ्यों को जानने के पश्चात उन्होंने राज्य पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी को किले के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से जल्द से जल्द प्रोजेक्ट तैयार कर पर्यटन विभाग को देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. एस के दुबे के मुताबिक प्रोजेक्ट जल्द ही पर्यटन विभाग को भेज दिया जाएगा।