फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight thousand village power supply cut from house

सर्दी में खूब रुला रही बिजली, आठ हजार घरों का गुल रहा करंट

Thu, 28 Jan 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Eight thousand village power supply cut from house
झांसी। सर्दी में भी शहरवासियों को बिजली खूब रुला रही है। बुधवार की सुबह बड़ागांव दुनारा से आने वाली हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से गल्लामंडी सबस्टेशन से जुड़े आठ हजार घरों का करंट तीन घंटे तक बंद रहा। गल्लामंडी सबस्टेशन की बिजली विकल्प के रूप में हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से आने वाली लाइन से चालू हो सकती थी, लेकिन उस लाइन का भी जंपर उड़ गया। मेडिकल सबस्टेशन का करंट भी कोहरे की नमी के कारण बंद रहा। बिजली न आने से लोग पानी के लिए भी परेशान हुए।
विज्ञापन

दुनारा से आने वाली हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से बुधवार की सुबह करीब सात बजे गल्लामंडी सबस्टेशन तक करंट पहुंचना बंद हो गया। ऐसी स्थिति में विकल्प के रूप में हंसारी से आने वाली हाईटेंशन लाइन को चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भी जंपर उड़ने से चालू नहीं हो सकी। कर्मचारी काफी मशक्कत करने के बाद दोनों फाल्टों का पता लगा सके। टूटे तार को जोड़ने के बाद गल्लामंडी सबस्टेशन की बिजली को करीब दस बजे सुचारु किया गया।
विज्ञापन

तीन घंटे तक बिजली नहीं आने के कारण गल्लामंडी, तालपुरा, कपूर टेकरी, नगरिया कॉलोनी, खुशीपुरा, कसाई मंडी, ओरछा गेट, बाहर सैंयर गेट, बीआईसी स्कूल के पास, गल्लामंडी रोड, लक्ष्मी गेट, सागर गेट, तिलयानी बजरिया, बंगला घाट, बड़ा बाजार, वैद्यराज मुहल्ला, बकरा मंडी समेत आसपास क्षेत्रों के लोग पानी के लिए भी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दुनारा से मेडिकल सबस्टेशन को जोड़ने वाली हाइटेंशन लाइन में कोहरे की नमी के कारण सुबह 3.30 बजे बिजली गुल हो गई। तीन - चार बार लाइट को शुरू करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में उन्नाव गेट सबस्टेशन की लाइन से जोड़कर मेडिकल सबस्टेशन की बिजली को सुचारु किया गया। कुछ समय बाद जब मेडिकल सबस्टेशन की लाइन में करंट दौड़ाया गया तो वह चालू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed