फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight month old pregnant woman was raped on tip of a gun victim had gone to pick up wood case registered

झांसी: तमंचे की नोक पर आठ माह की गर्भवती महिला से दुष्कर्म, लकड़ी बीनने गई थी पीड़िता, नामजद मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Feb 2022 07:27 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 03 Feb 2022 07:27 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि पीड़िता की पूर्व में दो शादियां हो चुकी हैं। महिला अपने पति के साथ नहीं रहती है। पीड़िता तीन बच्चों की मां है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Eight month old pregnant woman was raped on tip of a gun victim had gone to pick up wood case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी के थाना सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर कॉलोनी के पास लकड़ी बीनने गई आठ माह की गर्भवती महिला संग एक युवक ने तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक फरवरी को वह चूल्हे की लकड़ियां बीनने को ब्रह्मनगर कॉलोनी के पास गई थी। उसी समय वहां विनोद पाल (30) निवासी सीपरी बाजार खड़ा था। उसने तमंचा की आड़ में उसे जबरन नीचे झाड़ियों में घसीट ले गया। यहां तमंचे की नोक पर उसके संग दुष्कर्म किया। विनोद ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके बच्चों को जान से मार डालने की भी धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है इससे वह डर गई। इसके बाद दूसरे दिन विनोद अपने दोस्तों के साथ उसके घर पहुंच गया और वहां उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन, उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। इस घटना के बाद वह सीधे सीपरी बाजार थाने पहुंची। आरोपी के खिलाफ उसने तहरीर दी। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पीड़िता की पूर्व में दो शादियां हो चुकी हैं। महिला अपने पति के साथ नहीं रहती है। पीड़िता तीन बच्चों की मां है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed