फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight employees kept an eye... one candidate gave the paper

Jhansi News: आठ कर्मचारियों ने रखी नजर... एक परीक्षार्थी ने दिया पेपर

Sat, 24 Feb 2024 01:43 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 24 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Eight employees kept an eye... one candidate gave the paper
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जिले में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को एक-एक केंद्र पर जहां 200 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे, तो वहीं जिले में चार केंद्र ऐसे भी रहे जहां अनोखी बोर्ड परीक्षा हुई। इन केंद्रों पर महज एक परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। खास बात यह रही कि परीक्षार्थी पर नजर रखने के लिए दो कक्ष निरीक्षक समेत आठ सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। परीक्षार्थियों की सीसीटीवी से निगरानी की गई।
यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज सकरार में एक छात्रा ने हाईस्कूल संगीत गायन की परीक्षा दी। परीक्षार्थी पर नजर रखने के लिए एक केंद्र व्यवस्थापक, एक परीक्षा सहायक, एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो कक्ष निरीक्षक और दो पुलिसकर्मी तैनात रहे। कुछ ऐसा ही नजारा क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज रक्सा में रहा। यहां भी एक-एक छात्रा ने हाईस्कूल संगीत गायन की परीक्षा में भाग लिया। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरुआसागर में एक छात्र ने इंटरमीडिएट कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा दी।
विज्ञापन

उधर, सरस्वती विद्या मंदिर शिवपुरी रोड परीक्षा केंद्र पर दो छात्राओं ने हाईस्कूल संगीत गायन की परीक्षा में भाग लिया। यहां भी परीक्षार्थियों की निगरानी में पूरा स्टाफ लगा रहा। परीक्षार्थी भी कड़े इंतजाम देख हैरत में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
दूसरे दिन 478 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली में 64 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 6637 में से 6204 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 433 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में 18 केंद्रों पर हुई हाईस्कूल संगीत गायन की परीक्षा में पंजीकृत 279 में से 264 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 727 में से 695 परीक्षार्थी उपस्थित थे। जबकि 32 परीक्षार्थी केंद्रों पर नहीं पहुंचे। सचल दलों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया।
-----------
वर्जन

यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। दूसरे दिन भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। केंद्रों पर कड़ी निगरानी की गई। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed