{"_id":"601963158ebc3e01e1043aa1","slug":"eight-cleark-and-peon-absent-in-nagar-nigam-jhansi-news-jhs187525734","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब मिले आठ लिपिक और चपरासी, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब मिले आठ लिपिक और चपरासी, मांगा जवाब
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर मंगलवार को अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। इस दौरान आठ लिपिक, 11 चपरासी और छह कंप्यूटर ऑपरेटर नदारद मिले। इसे लेकर अपर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। साथ ही, सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
दरअसल, नगर आयुक्त अवनीश राय को शिकायत मिल रही थी कि नगर निगम में लिपिक और चपरासी मनमाने समय से आते हैं और कार्यालय समय से पहले ही चले जाते हैं। अधिकारियों की अनुपस्थिति के दौरान तो कुछ कर्मचारी आते ही नहीं हैं। साथ ही, अगले कार्यदिवस में आकर गैरहाजिरी वाले दिन की भी हाजिरी भर देते हैं। इसे लेकर मंगलवार को अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने सुबह 10.30 बजे कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर जब्त कर लिया।
उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया, तो आठ लिपिक समेत तमाम कर्मचारियों के हस्ताक्षर ही नहीं थे। इसके अलावा 11 चपरासी और छह कंप्यूटर ऑपरेटर भी उपस्थित नहीं थे। इसे लेकर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने सभी कर्मचारियों से जवाब तलब किया है। इस दौरान पता लगा कि कई लिपिक बिना सूचना दिए छुट्टी पर थे। अपर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को समय से आने की चेतावनी दी है।