फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Earth will be decorated with 96 lakh plants

Jhansi News: 96 लाख पौधों से होगा धरती का शृंगार

Thu, 15 Feb 2024 01:47 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 15 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Earth will be decorated with 96 lakh plants
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। विकास भवन सभागार में बुधवार को डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने 96 लाख पौधे रोपने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि वन विभाग द्वारा जिले में बाल वन, युवा वन, खाद्य वन, शक्ति वन एवं अमृत महोत्सव वन बनाए जाएंगे।

डीएम ने कहा कि सभी विभाग पौधरोपण लक्ष्य की पूर्ति शत प्रतिशत सुनिश्चित करें। इसके लिए अभी से भूमि चिह्नित करना शुरू कर दी जाए। समय पर गड्ढा खुदान का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए। बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि वन विभाग को जिले में 50 लाख 17 हजार पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में पांच तरह के वन बनाए जाएंगे। जिसमें बाल वन, युवा वन, खाद्य वन, शक्ति वन एवं अमृत महोत्सव उद्यान होंगे। बाल वन में बीएसए एवं डीआईओएस की भूमिका रहेगी। जबकि युवा वन में डिग्री कॉलेजों की भूमिका अहम होगी। खाद्य वन में वन विभाग तथा शक्ति वन में महिला शक्ति की भूमिका होगी। इस मौके पर सीएमओ सुधाकर पांडेय, एडीएम प्रशासन एके सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण पांडेय, एडीएम नमामि गंगे अशोक कुमार सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, पीडी डीआरडीए राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed