फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   E-vehicles increased five times in three years

Jhansi News: तीन साल में बढ़ गए पांच गुना ई-वाहन

Wed, 28 May 2025 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
E-vehicles increased five times in three years

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। इलेक्ट्रिक वाहन की चाहत लोगों के बीच तेजी से बढ़ रही है। महिला और युवतियों को भी नई स्टाइल के ई-वाहन पसंद आ रहे हैं। पिछले तीन साल के रिकार्ड पर नजर डाले तो ई-वाहनों की संख्या में पांच गुना तक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वर्ष 2022-23 में जिले में 1017 ई-वाहन वाहन पंजीकृत हुए, जिनकी संख्या 2024-25 में बढ़कर 5,125 पहुंची।

प्रदूषण का ग्राफ कम करने के उद्देश्य से शासन इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर जोर दे रहा है। वाहन की कीमत पर सब्सिडी तक दी जाती है। उसी का नतीजा है कि अब लोगों की रुचि ई-वाहनों की तरफ बढ़ी है। संभागीय परिवहन विभाग के रिकाॅर्ड पर नजर डालें तो वर्ष 2022-23 में सिर्फ 152 ई-रिक्शा और अन्य 829 ई वाहन पंजीकृत थे। वर्ष 2023-24 में ई वाहनों की संख्या 4018 पर पहुंच गई। इसमें 1884 ई-रिक्शा व 1928 अन्य ई-वाहन शामिल रहे। वहीं 2024-25 में इनकी संख्या 5125 पर पहुंची। इसमें 2018 ई-रिक्शा व अन्य 2842 वाहन शामिल रहे। इसके पीछे वजह पेट्रोल-डीजल के महंगे दाम होने के साथ इन वाहनों के रखरखाव का कम खर्च होना भी है। यही कारण है कि अब सड़कों पर ग्रीन नंबर प्लेट वाहन खूब दिखने लगे हैं।
विज्ञापन




बॉक्स में -

हर साल बिक रहे एक हजार इलेक्टि्क वाहन



पेट्रोल और डीजल के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों ने अपनी जगह बना ली है। उसी का नतीजा है कि अब हर एक साल से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हो रही है। आरटीओ अधिकारियों के हिसाब से ई-वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ने की संभावना है। अब कई अच्छी वाहन कंपनियां भी ई-वाहन का निर्माण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स में -

वाहन तो बढ़ रहे पर नहीं है चार्जिंग स्टेशन



- जिले में ई-वाहनों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन चार्जिंग के इंतजाम नहीं है। शुरुआत में कुछ चार्जिंग स्टेशन बनाए गए थे, लेकिन वे खराब पड़े हैं। ऐसे में वाहन चालक या तो चोरी की बिजली से यह चार्ज कर रहे हैं या फिर अन्य उपाय अपना रहे हैं। ऐसे में इन चार्जिग स्टेशनों में सुधार के साथ-साथ नए चार्जिंग स्टेशन खोजे जाने की मांग बढ़ गई है।


वर्जन -

प्रदूषण कम करने के लिए शासन इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर जोर दे रहा है। सब्सिडी के साथ कई अन्य फायदों को देखते हुए इलेक्टि्रक वाहनों की चाहत लगातार बढ़ रही है। तीन सालों में परिवहन कार्यालय में ई-वाहन अच्छी खासी संख्या में पंजीकृत हुए हैं। - एके त्रिवेदी, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed