फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   E-rickshaw hits truck, youth dies, two injured

Jhansi News: ट्रक की चपेट में आया ई-रिक्शा, युवक की मौत, दो घायल

Sun, 18 Aug 2024 04:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw hits truck, youth dies, two injured
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी-ललितपुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात बीएचईएल के पास ई-रिक्शा तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

ओरछा निवासी नरेंद्र राजपूत (23) पुत्र इंद्र सिंह शुक्रवार रात अपने चचेरे भाई सत्यवान और दिनेश राजपूत के साथ ई-रिक्शा से झांसी आ रहा था। जैसे ही वह लोग बीएचईएल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा उछलकर दूर जा गिरा। उसमें सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में नरेंद्र के सिर, हाथ व पैर में गहरी चोट आ गई। जबकि, सत्यवान और दिनेश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ भी इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। गंभीर हालत में तीनों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद नरेंद्र की मौत हो गई। जबकि, सत्यवान और दिनेश की हालत नाजुक है।
विज्ञापन




10 माह पहले हुआ था बेटा
नरेंद्र की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बबीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में पत्नी समेत बेटी बेबी (4) एवं कल्ली (2) हैं। 10 माह पहले ही बेटे का जन्म हुआ है। परिजनों के मुताबिक नरेंद्र परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से पूरा परिवार बेसहारा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed