फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dy.CM in city today, will welcome kanwad yatra

आज आएंगे उप मुख्यमंत्री, कांवड़ यात्रा का करेंगे स्वागत

Wed, 07 Aug 2019 04:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
Dy.CM in city today, will welcome kanwad yatra
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
 प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को झांसी आएंगे। वे यहां पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कांवड़ यात्रा का स्वागत और संतों को सम्मानित करेंगे। उप मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर मंगलवार को अधिकारियों ने आयोजन स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति की कांवड़ यात्रा सुबह दस बजे ओरछा से शुरू होगी। यहां पूर्व मंत्री उमा भारती पूजन-अर्चन कर यात्रा की शुरुआत करेंगी। यात्रा ढाई बजे बस स्टैंड के पास स्थित कुंज वाटिका विवाह घर पहुंचेगी। यहां आधा घंटे रुक कर यात्रा सदर बाजार होते हुए जेल चौराहे के पास स्थित पुलिस ग्राउंड पहुंचेगी। पुलिस ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री कांवड़ियों का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री चित्रकूट से हेलीकाप्टर से चलकर शाम साढ़े चार बजे पुलिस लाइन हैलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वे सर्किट हाउस जाएंगे और पार्टी पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पांच बजे वे पुलिस ग्राउंड पहुंच जाएंगे। आधा घंटे यहां रुकने के बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश समेत अन्य अफसरों ने पुलिस ग्राउंड पहुंचकर आयोजन की तैयारियां देखीं। आयोजकों के कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारियां लीं।
वहीं, कांवड़ यात्रा के आयोजक संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया कि यात्रा में चार हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। धार्मिक धुनें बजाते हुए 28 डीजे साथ चलेंगे। जबकि, पुलिस ग्राउंड से महिलाएं मंगल कलश लेकर यात्रा में शामिल हो जाएंगी। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद यहां से कांवडिये सिद्धेश्वर मंदिर के लिए रवाना हो जाएंगे। मंदिर में शिवजी का अभिषेक किया जाएगा। कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी।

परिवर्तित रहेगा शहर का यातायात
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बुधवार को शहर का यातायात परिवर्तित रहेगा। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। ट्रक, बस शहर के बाहर से निकाले जाएंगे। वहीं, कांवड़ यात्रा दोपहर ढाई बजे शहर में प्रवेश करेगी। यात्रा के आने के पहले से यातायात परिवर्तित कर दिया जाएगा।


बबीना की ओर से जेल चौराहे आने वाले वाहनों को सदर बाजार से होकर निकाला जाएगा। गोविंद चौराहे से आने वाले मार्गों को इलाइट से होकर जाना होगा। इलाइट से जेल चौराहे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यह व्यवस्था कांवड़ यात्रा समाप्ति तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed