फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dust in Garautha has become a problem, causing people to fall ill.

Jhansi News: गरौठा में उड़ती धूल बनी समस्या, लोग हो रहे बीमार

Sat, 17 Oct 2026 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Dust in Garautha has become a problem, causing people to fall ill.
गरौठा। नगर में सड़कों पर उड़ने वाली धूल एक गंभीर समस्या बन गई है। इससे लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। धूल के कारण स्वास्थ्य संबंधी मामले बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है लेकिन इसका समाधान नहीं हुआ। नगर के कचहरी चौराहे से ककरबई चौराहे तक करीब 500 मीटर सड़क कई वर्षों से जर्जर है। बारिश में कीचड़ से बचने के लिए प्रत्येक वर्ष सड़क पर डस्ट डाली जाती है। यह डस्ट सूखने पर धूल बनकर उड़ती है, जिससे दुकानों का सामान और खाने-पीने की चीजें खराब हो रही हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी विवेक सोनी ने बताया कि धूल से खांसी, दमा, सांस, एलर्जी, खुजली और फेफड़ों में इंफेक्शन होता है। उन्होंने आंखों में जलन से बचने के लिए मास्क और चश्मा लगाने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed