फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   During navrat drink lemon juse

व्रत में नारियल पानी व नींबू पानी से भी मजबूत रख सकते इम्यूनिटी

Wed, 21 Oct 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
During navrat drink lemon juse
झांसी। शारदीय नवरात्र की शुरू हो चुकी है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक चलने वाले इस पर्व में कई श्रद्धालुओं ने नौ दिनों का उपवास रखा है। चूंकि, इन दिनों कोरोना महामारी भी फैली हुई है। ऐसे में हर किसी को अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में डायटीशियन डॉ. रश्मि वासवानी ने सलाह दी है कि इस पर्व में मजबूत इम्यूनिटी के लिए डाइट में ताजा नारियल पानी, ताजा नींबू पानी जैसे पेय पदार्थ भी शामिल कर सकते हैं। इससे आपको खुद को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलेगी। ग्रीन टी आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। साथ ही आलू के अधिक सेवन से आपको बचना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि व्रत में आमतौर पर श्रद्धालु कुट्टू और सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, मखाना, नट्स, आलू और फलों जैसी चीजों का सेवन करते हैं। नवरात्र के दौरान ये सभी खाद्य पदार्थ बेहद पौष्टिक होते हैं। डायटीशियन के अनुसार जो लोग जंक फूड या बाहर की चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। उनके लिए पहली बार उपवास करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए ऐसे लोगों को व्रत के दौरान हर दो या तीन घंटे में कुछ न कुछ जरूर खाना चाहिए। ज्यादा भूख लगने पर आप एक कटोरा सलाद खा सकते हैं। इसके अलावा फलों का जूस और नींबू-पानी का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये डाइट प्लान अपनाएं
- सुबह एक गिलास नींबू पानी
- नाश्ता मेें फल और ड्राई फ्रूट्स
- लंच में कुट्टू के आटे की रोटी, उपमा, उत्पम, आलू की सब्जी, दही और रायता
- शाम को नाश्ता में ग्रीन टी, चाय के साथ भुना हुआ मखाना
- डिनर में शकरकंद की चाट, टमाटर और खीरे का सलाद
- सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीएं
इन बातों का रखें ध्यान
उपवास के दिनों में एसिडिटी आम समस्या है। खाली पेट रहना एसिडिटी का सबसे बड़ा कारण है। कोशिश करें कि ज्यादा देर तक अपना पेट खाली न रखें। इसके लिए आप सुबह उठते ही एक गिलास नींबू पानी पी सकते हैं। इससे एसिड एल्कलाइन हो जाता है और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा खूब पानी पीएं। इससे आपको थकान, बेचैनी और चक्कर आने की समस्या से बचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी खा सकते
- मेवे: इसके लिए 5 किशमिश, 5 बादाम, 1 अखरोट रात में भिगोकर रख दें। इसे आप सुबह चाय पीने से पहले खाएं। यह आपके इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।
- मखाने: इसे आप सुबह आप नाश्ते के वक्त 1 कप दूध के साथ हल्का सा रोस्डेट करके खाएं। इससे आपकी भूख भी कंट्रोल होती है। यह आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत करता है।
- नारियल पानी: दोपहर के समय भुनी हुई मूंगफली के साथ नारियल पानी के साथ खाएं, इससे आप कई बीमारियों से भी दूर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed