फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dumper collided with truck, driver and helper died

Jhansi News: ट्रक से भिड़ा डंपर, ड्राइवर और खलासी की मौत

Thu, 27 Apr 2023 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dumper collided with truck, driver and helper died
झांसी। झांसी-कानपुर हाइवे पर मोंठ के भुजौंद गांव के पास एक डंपर ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में ट्रक चालक और खलासी की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झांसी-कानपुर हाइवे से होता हुआ एक डंपर कानपुर की ओर जा रहा था। डंपर में चालक प्रदीप (29) निवासी अंबाबाय एवं पड़ोस में रहने वाला क्लीनर अरुण (26) सवार थे। सुबह करीब पांच बजे जैसे ही डंपर भुजौंद गांव के पास पहुंचा सड़क पर सामने अन्ना पशुओं का झुंड आ गया। यह देखकर डंपर चालक प्रदीप ने अचानक ब्रेक लगाया लेकिन, गाड़ी को संभाल नहीं सका। डंपर की रफ्तार तेज होने से वह डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंचा। उसी समय कानपुर की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक झांसी आ रहा था। डंपर सीधे उसी ट्रक के बीच के हिस्से में जा भिड़ा। इस वजह ट्रक के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। डंपर और ट्रक की भिड़ंत होने से जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल आए।
विज्ञापन

मोंठ पुलिस एवं सेमरी टोल से पेट्रोलिंग गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। ट्रक के बीचों-बीच डंपर चालक एवं क्लीनर घायल अवस्था में काफी देर तक फंसे रहे। ट्रक की बॉडी काटकर दोनों को किसी तरह बाहर निकाला गया। गंभीर हाल में दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया लेकिन, डॉक्टरों ने यहां पहुंचते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक एवं उसमें एक सवार को भी हादसे में चोट आई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा राजमार्ग
भोर में हादसा होने के बाद झांसी-कानपुर राजमार्ग करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। ट्रक एवं डंपर के आधे रास्ते पर पड़ा होने से वाहन नहीं गुजर पा रहे थे हालांकि भोर का मामला होने की वजह से अधिक ट्रैफिक नहीं था। इस वजह से यहां जाम नहीं लगा। घायलों को ट्रक से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने डंपर एवं ट्रक को भी हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed