फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Due to Padyatra, traffic will be diverted on Jhansi-Kanpur highway for 18 hours.

Jhansi News: पदयात्रा के चलते 18 घंटे झांसी-कानपुर राजमार्ग पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

Wed, 27 Nov 2024 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Due to Padyatra, traffic will be diverted on Jhansi-Kanpur highway for 18 hours.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को देखते हुए बुधवार को भी झांसी-कानपुर राजमार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। यातायात क्षेत्राधिकारी आलोक अग्रहरि के मुताबिक, बुधवार को डायवर्जन सुबह छह से रात नौ बजे तक लागू रहेगा।
कानपुर-झांसी हाईवे से मऊरानीपुर, छतरपुर, खजुराहो की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन चिरगांव से गुरसराय होते हुए रामनगर तिराहे से दाएं मुड़कर रेवन से मऊरानीपुर अंडरपास से आगे जाएंगे। इस रास्ते से आने वाले छोटे चार पहिया वाहन घुघुवा अंडरपास से बाएं मुड़कर सेंदरी होते हुए टहरौली से घुरैया से रामनगर तिराहा से दाहिने मुड़कर आगे जाएंगे। झांसी से निवाड़ी, रानीपुर, बंगरा, मऊरानीनपुर की तरफ जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन घुघुवा अंडरपास से दाहिने मुड़कर निवाड़ी से रानीपुर होते हुए गंतव्य तक जाएंगे।
विज्ञापन

झांसी दिगारा बाइपास अथवा झांसी अग्रसेन चौराहा से मऊरानीपुर, छतरपुर, खजुराहो को जाने वाले बड़े वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे वहीं, यहां से ओरछा, पृथ्वीपुर, जतारा, टीकमगढ़, सागर इत्यादि जाने वाले छोटे वाहन ओरछा तिगैला होते हुए आगे जा सकेंगे। सीओ ट्रैफिक के मुताबिक यात्रा को देखते हुए 28 नवंबर को कई मार्गों में डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed