फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   due to online electronic bussiness loss 100 cror

ऑनलाइन बाजार से इलेक्ट्रॉनिक करोबार को 100 करोड़ का नुकसान

Mon, 21 Jun 2021 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
due to online electronic bussiness loss 100 cror
ऑनलाइन बाजार से इलेक्ट्रॉनिक करोबार को 100 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन

झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए कोरोना कर्फ्यू में इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल शोरूमों और दुकानों पर रही तालाबंदी ने कारोबार को खासी चोट पहुंचाई है। कारोबारियों के अनुसार लगभग 100 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं लोगों ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीद फरोख्त की। इसका सीधा असर शहर के कारोबारियों पर पड़ा।
संक्रमण की दूसरी लहर के साथ ही शहर में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। जिसके चलते शहर भर के प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी की गई थी। लेकिन सरकार द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर कोई भी प्रतिबंध नहीं लगाया गया था। कोरोना कर्फ्यू के दौरान छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन क्लास होने के चलते लोगों ने ऑनलाइन ही मोबाइल फोन की खरीदारी की। वहीं टीवी, एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन भी खूब खरीदे गए। जिसके चलते ऑनलाइन कारोबार में काफी उछाल आया है। वहीं दुकानें व शोरूम बंदी के कारण शहर के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों का बुरा हाल हो गया। कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद भी शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी ने कारोबार की दशा खराब कर दी है। कोरोना कर्फ्यू के कारण कारोबारियाें का माल भी पुराना हो गया है।
विज्ञापन

संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। जिससे लोगों ने ऑनलाइन खरीदारी की है। इलेक्ट्रॉनिक करोबारियों को सौ करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलेश मोदी, अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंडल
बाजार बंदी के कारण लोगों ने ऑनलाइन साइट्स से खरीदारी की है। जिससे एसी, फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, मिक्सी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों को लगभग एक अरब का नुकसान हुआ है।
अमित जैन, महामंत्री, इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंडल
कोरोना कर्फ्यू के कारण शहर भर की मोबाइल की दुकानें बंद होने के कारण लोगों ने ऑनलाइन मोबाइल की खरीदारी की। जिससे शहर का मोबाइल कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। राहुल शर्मा, मोबाइल विक्रेता
कोरोना संक्रमण में ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स ने कारोबार को काफी नुकसान पहुंचाया है। कोरोना कर्फ्यू में दुकानें और शोरूम बंद होने के कारण डोर-टू-डोर बिक्री करनी पड़ी। वीरेंद्र जायसवाल, मोबाइल विक्रेता
कोरोना संक्रमण में लोगों ने ऑनलाइन ही मोबाइल की खरीदारी की है। जिससे शहर का मोबाइल कारोबार को काफी नुकसान हुआ है। जिससे कारोबारियों का बुरा हाल हो गया है। अरबाज, मोबाइल विक्रेता

बंदी होने के कारण मोबाइल के साथ ही एसेसरीज काफी पुरानी हो गई है। जिससे मोबाइल विक्रेताओं को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब साप्ताहिक बंदी की बंदिशें भी कारोबार को प्रभावित कर रही हैं।- अंकित शर्मा, मोबाइल विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed