{"_id":"67f5973c2eca2677bf01cf9d","slug":"due-to-increased-demand-in-summer-425-transformers-blew-up-in-a-month-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-529895-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गर्मी में बढ़ी मांग का असर, एक माह में फुंके 425 ट्रांसफॉर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गर्मी में बढ़ी मांग का असर, एक माह में फुंके 425 ट्रांसफॉर्मर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी यूपी के सबसे गर्म जिलों में टॉप पर है। इसका असर सबसे ज्यादा बिजली सिस्टम पर साफ दिख रहा है। घर-घर में पंखों व कूलर के साथ एसी चलने से ओवरलोड की स्थिति पैदा हो गयी है। इससे ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने की शिकायतें बढ़ गई है। स्थिति यह है कि शुरुआती गर्मी के मार्च माह में ही 425 ट्रांस्फॉर्मर खराब हो गए। इससे न केवल जनता को परेशानियों का सामना करना पड़़ा, बल्कि विभाग को भी नुकसान एक करोड़ से अधिक रुपये का पहुंचा। दरअसल ट्रांसफार्मर जलने की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। मोबाइल ट्रांसफार्मर के माध्यम से किसी तरह बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन एक समय में कई स्थानों के ट्रांसफार्मर जलने पर मुश्किल हो जाती है। गर्मी में ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर जलने की आशंका अधिक रहती है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 15 अप्रैल तक खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत जरूर कर लें ताकि गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर ट्रांसफार्मर जलने की आशंका कम रहे। लोड बांटने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
बॉक्स में -
ट्रांसफॉर्मर फुंकने पर जबावदेही तय, डैमेज होने पर अभियंता पर होगी कार्रवाई
0 गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, इसे लेकर पावर कारपोरेशन सतर्कता दिखा रहा है। खासतौर से ट्रांसफॉर्मरों को सही-सलामत रखने पर जोर दिया जा रहा है। अब ट्रांसफार्मर फूंकने पर एक्सईएन, एसडीओ व जेई के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर निगरानी तेज कर दी गई है। मेंटेनेंस और लोड बैलेंस का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
बॉक्स में -
मार्च माह में जोन में यह फुंके ट्रांसफॉर्मर
जनपद 10 केवी 16 केवी 25 केवी 63 केवी 100 केवी 250 केवी 400 केवी
झांसी 38 04 101 19 13 01 08
उरई 08 05 85 27 06 01 01
ललितपुर 06 11 81 08 01 01 00
बॉक्स में -
क्षेत्र के टीजी-2 और लाइनमैन को दी जिम्मेदारी
- ट्रांसफॉर्मर की निगरानी के लिए क्षेत्र में टीजी-2 और लाइनमैन को निगरानी के लिए तैनात कर दिया है। एक टीजी-2 व लाइनमैन को क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर चिह्नित करते हुए देखभाल के निर्देश दिए हैं। ऐसे में उक्त कर्मी इनकी देखभाल बड़े ही बारीकी से कर रहे हैं।
विज्ञापन
................
बाॅक्स में -
ऊर्जा मंत्री के बयान से अफसरों में हड़कंप
ऊर्जा मंंत्री एके शर्मा ने मऊ जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने ही विभाग के अफसरों पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर अब कहीं ट्रांसफार्मर फूंका तो उसके साथ एक अधिकारी भी फुंकेगा। उनके इस बयान से बिजली अफसरों में हड़कंप है। मंत्री के बयान के बाद अब अफसर ट्रांसफॉर्मरों की निगरानी करने में जुट गए हैं।
वर्जन -
- ट्रांसफॉर्मरों की निगरानी के लिए मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हुए हैं। यदि कोई ट्रांसफॉर्मर फुंकता है तो उसके लिए अफसरों की जबावदेही तय कर दी गई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एक-एक ट्रांसफॉर्मर की निगरानी और मेंटेनेस कार्य कराया जा रहा है। - मोहम्मद सगीर, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी