{"_id":"6849de11240d916ca10bc20f","slug":"due-to-enmity-a-bike-rider-was-beaten-to-death-jhansi-news-c-318-1-gur1002-102374-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रंजिश के चलते बाइक सवार को पीटकर किया मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रंजिश के चलते बाइक सवार को पीटकर किया मरणासन्न
विज्ञापन
- मौके पर पहुंची भारी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। बुधवार को टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिजवा में पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने बाइक सवार के साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र ग्राम के सेमरी अहिरान निवासी छत्रपाल यादव (45) अपनी बाइक से टहरौली जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश रखने वाले गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा उसे रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से उसकी जमकर मारपीट कर दी और उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर कर मौके से भाग निकले। वहीं, मरणासन्न अवस्था में देख राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीड़ित परिजनों ने उक्त दबंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।