{"_id":"5fef862b8ebc3ecd691aa8dc","slug":"dry-run-six-place-will-be-corona-jhansi-news-jhs184972477","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी भी हो सकती है कोरोना वैक्सीन की लॉन्चिंग, झांसी में 6 जगह होगा ड्राई रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी भी हो सकती है कोरोना वैक्सीन की लॉन्चिंग, झांसी में 6 जगह होगा ड्राई रन
Sat, 02 Jan 2021 01:59 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine
- फोटो : pixabay
कोरोना की वैक्सीन की लांचिंग कभी भी हो सकती है। देश के चार राज्यों में सफलतापूर्वक ड्राई रन होने के बाद अब दो जनवरी को पूरे देश में इसकी शुरुआत होगी। फिर पांच जनवरी को प्रदेश के 75 जिलों में ड्राई रन होगा। मंगलवार को होने वाले ड्राई रन के लिए झांसी को छह जगह का चयन करना है। इसमें तीन शहरी और तीन ग्रामीण इलाके शामिल होंगे। शासन की तरफ से यह फरमान जारी किया गया है।
ड्राई रन में झांसी को जिले के छह स्थानों का चयन करना है। यहां वैक्सीन के शहर में पहुंचने, अस्पताल तक जाने, लोगों को बुलाने, फिर डोज देने की पूरी प्रक्रिया का पालन इस तरह किया जाएगा, जैसे वैक्सीनेशन हो रहा हो। साथ ही सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर जिस कोविन मोबाइल एप को बनाया है, उसका भी ट्रायल किया जाएगा।
ड्राई रन के दौरान जिन लोगों को वैक्सीन दी जानी होगी, उन्हें एसएमएस भेजा जाएगा। उसके बाद अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी वैक्सीनेशन पर काम करेंगे। मुख्य रूप से इसमें वैक्सीन के स्टोरेज, वितरण और टीकाकरण की तैयारियों को परखा जाता है, जो कि शहर के बड़े सरकारी अस्पतालों या अन्य जगहों पर की जा रही हैं।
विज्ञापन
ड्राई रन में ये होगा
- कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज के लिए तैयार कोल्डचैन की स्थिति पता चलेगी
- कोल्ड स्टोरेज से अलग-अलग स्थानों पर वैक्सीन भेजी जाएगी
- वैक्सीन के पहुंचाने का काम मेडिकल टीम की निगरानी में होगा
- लोगों तक वैक्सीन को सही तरीके से पहुंचाने की पहली परीक्षा ही ड्राई रन है
- इसमें मेन डिपो से वैक्सीन की खेप अलग-अलग जिलों में पहुंचाई जाएगी
- वैक्सीन को लाने और पहुंचाने के दौरान तापमान का खास ध्यान रखना होगा
- जिन्हें इस दौरान वैक्सीन लगनी है उन्हें एमएमएस भेजा जाएगा
- इस एमएमएस में वैक्सीनेशन करने वाली टीम का जिक्र होगा