फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drunken youth violence in Sampark Kranti Express train

संपर्क क्रांति में नशे में युवकों ने मचाया उत्पात, आरपीएफ को देखते ही छूटे पसीने

Fri, 31 Jan 2020 10:16 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 31 Jan 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Drunken youth violence in Sampark Kranti Express train
Train - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

निजामुद्दीन से तिरुपति जाने वाली एपी संपर्क क्रांति के वातानुकूलित बी वन कोच में शुक्रवार को नशे में धुत्त युवकों ने उत्पात मचाया। महिला यात्रियों से अभद्रता की। दूसरे यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन के झांसी आने पर जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख युवकों में भगदड़ मच गई। ट्रेन चलने से पूर्व जीआरपी ने पांच युवकों को पकड़कर ट्रेन से उतार लिया। ट्रेन प्लेटफार्म पर 13 मिनट खड़ी रही। 

विज्ञापन


शुक्रवार को निजामुद्दीन से तिरुपति जाने वाली 12708 एपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के बी वन कोच में हैदराबाद निवासी नवीन अग्रवाल 28 परिवार के सदस्यों के साथ निजामुद्दीन से हैदराबाद जा रहे थे। वह दिल्ली में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। ट्रेन जब ग्वालियर के निकट दौड़ रही थी, तभी दूसरे कोच से आए कुछ युवक अपनी बर्थों को लेकर वहां बैठी महिला यात्रियों से अभद्रता करने लगे। उनको पुरुष यात्रियों ने रोका तो वह उत्पात मचाने लगे। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद युवक वापस चले गए। युवकों के जाने पर यात्रियों ने डायल 100 पर शिकायत की। यहां से उनको आरपीएफ कंट्रोल का नंबर दिया गया। बाद में जानकारी आरपीएफ कंट्रोल को दी गई। दोपहर 1.47 बजे झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर ट्रेन के आने पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यात्रियों से घटना की जानकारी लेने के बाद युवकों की दूसरे कोचों में तलाश की, तो उनमें भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पांच युवक उनके हाथ आ गए। उनको ट्रेन से उतार लिया गया। बाद में उनको जिला चिकित्सालय में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिनमें दो युवकों के शराब पीने की पुष्टि हुई। जीआरपी उपनिरीक्षक विजय नारायण पांडे ने बताया कि युवक कैटरिंग से जुड़े हैं, जो 80 के ग्रुप में हैदराबाद जा रहे थे। जांच चल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed