फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drunken husband killed his wife by attacking her with axe In Jhansi s Poonch

पत्नी को दी ऐसी मौत: सनकी पति ने कुल्हाड़ी मारकर की नृशंस हत्या, दोनों में इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 21 Apr 2023 10:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी/पूंछ
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी/पूंछ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Apr 2023 10:36 PM IST
सार

पत्नी की हत्या के बाद पति भी बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा। तब तक मारपीट की आवाज सुनकर पड़ोसी एवं परिवार के लोग भी पहुंच गए। महिला का शव पड़ा देखकर लोग अवाक रह गए। 

विज्ञापन
Drunken husband killed his wife by attacking her with axe In Jhansi s Poonch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूंछ के गांव में सनकी पति ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शराबी पति वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद पहुंची पुलिस शराबी पति को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई लेकिन, नशे में होने की वजह से उससे पूछताछ नहीं हो सकी। पुलिस ने उसके परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन

पूंछ के ढेरी गांव निवासी कालका प्रसाद अपनी पत्नी कमला (30) के साथ रहकर खेती किसानी करता है। कमला के साथ उसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। कमला के परिजनों का कहना है कि कालका शराब पीने का आदी होने के साथ ही सनकी स्वभाव का है। छोटी-छोटी बातों पर अक्सर कमला के साथ मारपीट करता था। कई बार उन लोगों ने भी कालका को समझाया लेकिन, उसका रवैया नहीं बदला। शुक्रवार सुबह उसने जमकर शराब पी ली। दोपहर को शराब के नशे में घर लौटा। अत्याधिक शराब पीने से वह होश में नहीं था। यह देख कमला नाराज हो गई और उसने शराब पीने से मना किया। यह बात कालका को बुरी लग गई। वह कमला संग गाली-गालौज करने लगा। कमला ने जब विरोध किया तब वह अपना आपा खो बैठा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पास में ही रखी कुल्हाड़ी उठाकर उसने कमला पर दनादन कई वार कर डाले। सीधे सिर, हाथ एवं कंधे में कुल्हाड़ी लगने से कमला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वहीं, अत्याधिक शराब पीने की वजह से कालका भी बेसुध होकर गिर पड़ा। तब तक मारपीट की आवाज सुनकर पड़ोसी एवं परिवार के लोग भी पहुंच गए। कमला खून से सनी हुई जमीन पर पड़ी थी। यह देखकर परिवार के लोग सहम उठे। 
 

विज्ञापन

उन लोगों ने पूंछ पुलिस को घटना की सूचना दी। थोड़ी देर में एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी, सीओ मोंठ श्वेता कुमारी, प्रभारी पूंछ सुरेंद्र सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। वहां फोरेसिंक टीम को भी बुलवा लिया गया। कमला के मायके से भी लोग पहुंच गए। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर हत्यारोपी पति कालका के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

छोटी-छोटी बातों पर पत्नी से करता था विवाद
हत्या के बाद पूछताछ में पुलिस को मालूम चला कि हत्यारोपी पति कालका अपनी पत्नी से छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था। परिजनों का कहना है कि कालका सनकी स्वभाव का था। छोटी-छोटी बातों पर बुरा मान उसकी आदत थी। खाना बनाने में देरी, पानी लाने में देरी जैसी वजहों पर भी वह पत्नी से हाथापाई करने से गुरेज नहीं करता था। शराब पीने से पत्नी उसे मना करती थी। यह बात भी उसे नागवार गुजरती थी। इन सब वजहों को लेकर दोनों के बीच अक्सर गाली गालौज एवं मारपीट होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed