फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drunkard urinates on scientist and his wife in AC coach of Sampark Kranti Express

Jhansi News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में शराबी ने वैज्ञानिक और उनकी पत्नी पर किया पेशाब

Fri, 06 Oct 2023 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Drunkard urinates on scientist and his wife in AC coach of Sampark Kranti Express
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुधवार की रात को मानिकपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जा रही उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में एक शराबी युवक ने वैज्ञानिक और उनकी पत्नी पर पेशाब कर दिया। बुजुर्ग वैज्ञानिक और उनकी पत्नी के कई बार मना करने पर भी नशे में धुत युवक नहीं माना। जब दंपती ने शोर मचाया, तो सूचना पर पहुंचे टीटीई ने युवक को पकड़ा। ट्रेन के झांसी स्टेशन पहुंचने पर युवक को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।
दरअसल बनारस हिंदू विवि से सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जीएन खरे अपनी पत्नी के साथ देर रात हरपालपुर मध्यप्रदेश से हजरत निजामुद्दीन जा रहे थे। गाड़ी संख्या 12447 उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में रात 10:06 बजे दंपती एसी कोच बी-3 की लोअर बर्थ की सीट नंबर 57 व 60 पर यात्रा कर रहे थे। इसी कोच में साइड लोअर बर्थ की सीट नंबर 63 पर कुतुब बिहार साउथ वेस्ट नई दिल्ली निवासी रितेश भी महोबा से हजरत निजामुद्दीन के लिए यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन

ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी कि नशे में धुत युवक रीतेश ने सीट से उतरकर बुजुर्ग दंपती पर पेशाब करनी शुरू कर दी। दंपती ने युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माना और दोनों की लोअर बर्थ पर पेशाब करता रहा। वैज्ञानिक दंपती ने शोर मचाया तो कोच में मौजूद अन्य यात्री भी जाग गए और टीटीई को सूचना दी गई। टीटीई बीएस खान ने मौके पर पहुंचकर झांसी रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर आरपीएफ ने युवक को उतार लिया। युवक के खिलाफ टीटीई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में वैज्ञानिक और उनकी पत्नी पर युवक के पेशाब करने की सूचना मिली थी। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। - रवींद्र कौशिक, इंस्पेक्टर आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed