फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drunk army personnel urinates on a female passenger in Gondwana Express in jhansi

UP: गोंडवाना एक्सप्रेस में नशे में धुत सैन्यकर्मी पर महिला पर पेशाब करने का आरोप, दो राज्यों में नहीं मिली मदद

Thu, 13 Jun 2024 12:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Jun 2024 12:48 PM IST
सार

गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन के कोच बी-9 में शर्मनाक घटना घटी। ट्रेन में नशे में धुत सैन्यकर्मी ने महिला यात्री पर पेशाब कर दिया। महिला ने सैन्यकर्मी की शिकायत की, लेकिन ग्वालियर और झांसी में उसे मदद नहीं मिली। महिला के पति ने पीएमओ और रेल मंत्री से शिकायत की है।

विज्ञापन
Drunk army personnel urinates on a female passenger in Gondwana Express in jhansi
सैन्यकर्म की शर्मनाक करतूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच बी-9 में मंगलवार रात को नशे में धुत सैन्यकर्मी ने महिला यात्री पर पेशाब कर दिया। सैन्यकर्मी की शर्मनाक हरकत के बाद महिला घबरा गई और उसने फोन कर अपने पति को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


महिला के पति ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके मदद मांगी। सूचना पर ग्वालियर और झांसी में सुरक्षा बल के जवान ट्रेन में पहुंचे, लेकिन कार्रवाई किए बिना लौट गए। अब महिला के पति ने पीएमओ और रेल मंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जाने वाली गाड़ी संख्या 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस थर्ड एसी कोच बी-9 की साइड लोअर बर्थ नंबर 23 पर छत्तीसगढ़ के मुखर्जी नगर सिकोलाभाटा निवासी महिला अपने सात साल के बच्चे के साथ हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग के लिए सफर कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का टिकट आरएसी में था तो उसकी सीट पर अन्य महिला यात्री भी थी। महिला की बर्थ की ऊपर वाली सीट नंबर 24 पर एक सैन्यकर्मी मथुरा से रायपुर के लिए यात्रा कर रहा था। महिला के पति हिमाचल सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि ट्रेन जब ग्वालियर पहुंचने वाली थी तो नशे में धुत सैन्यकर्मी ने उसकी पत्नी पर पेशाब कर दिया। 

घटना से घबराई पत्नी ने उसे फोन करके मामले की जानकारी दी। हिमाचल सिंह ने मामले की शिकायत रेलवे से की। ग्वालियर स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी जवान ट्रेन में आए, लेकिन सैन्यकर्मी की फोटो खींचकर चले गए। 

 

इसके बाद ट्रेन झांसी पहुंची तो यहां जीआरपी, आरपीएफ और एमसीओ के जवान ट्रेन में पहुंचे मगर कार्रवाई नहीं की। महिला से ललितपुर में कार्रवाई करने की बात कहते हुए सुरक्षा बल ने ट्रेन को रवाना कर दिया। पीड़ित ने अब पूरे मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय, रेलमंत्री, गृहमंत्री सहित रेलवे के अफसरों से की है।

गोंडवाना एक्सप्रेस में सैन्यकर्मी द्वारा नशे की हालत में महिला पर पेशाब करने का मामला संज्ञान में आया था। मामला सेना से जुड़ा होने के चलते एमसीओ के जवानों ने ललितपुर में कार्रवाई की बात कहते हुए ट्रेन को आगे बढ़ाया था। अब कार्रवाई सेना ही करेगी।- मोहम्मद असलम, आरपीएफ, सहायक सुरक्षा आयुक्त, झांसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed