फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: After being refused permission to play

Jhansi: खेलने से मना करने पर दवा कारोबारी के बेटे ने दे दी जान, फंदा लगाकर की सुसाइड

Fri, 06 Mar 2026 01:54 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 01:54 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक दवा कारोबार से जुड़े होने के कारण पिता बेटे को बी-फार्मा की डिग्री दिलाना चाहते थे। इसके लिए वह उसकी पढ़ाई पर जोर दे रहे थे।

विज्ञापन
Jhansi: After being refused permission to play
खेलने जाने देने से मना किया तो कर ली सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्तों के साथ खेलने से मना करने पर दवा कारोबारी के बेटे ने बुधवार को फंदा लगाकर जान दे दी। यह घटना सीपरी बाजार थाने के मुरारी नगर की है।
विज्ञापन



दवा कारोबारी दिनेश राय का बेटा तनिष्क (20) पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक दवा कारोबार से जुड़े होने के कारण पिता बेटे को बी-फार्मा की डिग्री दिलाना चाहते थे। इसके लिए वह उसकी पढ़ाई पर जोर दे रहे थे। बुधवार सुबह तनिष्क दोस्तों के साथ खेलने के लिए जाने की बात कह रहा था लेकिन पिता ने जाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर तनिष्क कमरे में गया और पंखे से फंदा लगाकर झूल गया।

इधर, मकान का निर्माण चलने के कारण पिता वहां पानी डाल रहे थे, जबकि मां भोजन बना रही थी। कुछ देर बाद जब मां कमरे में पहुंची तो बेटे को फंदे से लटका देख चीख उठी। परिजन फंदे से उतारकर उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने तनिष्क को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed