फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DRM conducted surprise inspection at the station sitting in the engine of Vande Bharat

Jhansi News: वंदेभारत के इंजन में बैठकर स्टेशन पर डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण

Thu, 22 Aug 2024 03:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
DRM conducted surprise inspection at the station sitting in the engine of Vande Bharat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा वंदेभारत के इंजन में बैठकर ललितपुर स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सभी सुरक्षा प्वाइंटों का निरीक्षण किया। जाते समय पंजाब मेल के इंजन की केबिन में बैठकर उन्होंने झांसी तक डाउन लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने फुट प्लेटिंग कर अप एवं डाउन लाइन की ओएचई व ट्रैक की स्थिति देखी।

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ललितपुर खंड के मध्य गाड़ी संख्या 22470 वंदे भारत एक्सप्रेस से डीआरएम ने फुट प्लेट निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग में आने वाले सभी सिग्नल, पोस्ट, टर्न आउट आदि के साथ लोको पायलट तथा असिस्टेंट लोको पायलट की मुस्तैदी को परखा। स्टेशन प्रबंधक पैनल का जायजा लिया तथा स्टाफ से तकनीकी प्रश्न किए। उन्होंने ललितपुर यार्ड का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह रूटीन निरीक्षण है, छोटी मोटी कमियां जो पाई गई हैं, उन्हें सुधारने का निर्देश दिया है। वापसी में उन्होंने पंजाब मेल एक्सप्रेस से ललितपुर से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के मध्य निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जे संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल मार्ग प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन विद्युत इंजीनियर शिवम श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सिग्नल विष्णु शंकर गुप्ता, स्टेशन मास्टर डीके चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed