फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   drip alarm invented by youth

ड्रिप अलार्म : बोतल खत्म होने से पहले बजाएगा बजर, आएगी कॉल

Fri, 31 Jan 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
drip alarm invented by youth
झांसी। जिले के युवा ने अनोखा ड्रिप अलार्म तैयार किया है, जो बोतल खत्म होने से पहले बजर बजाता है। साथ ही, मोबाइल फोन पर कॉल भी करता है। ताकि, मरीज के उपचार में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। यह मॉडल लखनऊ में आयोजित इनोवेशन फेस्टिवल के लिए भी चयनित हुआ है।
विज्ञापन

लखनऊ में 31 जनवरी तक चलने वाले इनोवेशन फेस्टिवल में प्रदेश से 70 इनोवेटर बुलाए गए हैं। इसमें जिले का इंटरमीडिएट छात्र अनुज विश्वकर्मा भी शामिल है। अनुज ने बताया कि ड्रिप अलार्म बनाने में उसने दो वाटर सेंसर, अनुपयोगी मोबाइल फोन के बोर्ड से कॉलिंग सेंसर, एक सिम, लेजर प्वाइंट पर रडार का उपयोग किया। मरीज को ड्रिप चढ़ाते समय जैसे ही बोतल खत्म होने वाली होती है, वैसे ही बजर बजना शुरू हो जाता है। सिम में पंजीकृत दो फोन नंबरों पर कॉल जानी शुरू हो जाती है। यदि पहले मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं होती है, तो दूसरे पर घंटी बजने लगती है। इस सिम से जो वायस कॉल जाती है, उसमें मरीज से संबंधित पूरी जानकारी होती है, जैसे कि मरीज का नाम, वार्ड, बेड नंबर आदि। इसमें एक एलईडी लाइट भी लगी है, तो ड्रिप चलने तक जलती रहेगी। ड्रिप अलार्म बनाने का उद्देश्य मरीज के उपचार में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed