फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dream of having fun in Mumbai and Goa in summer... Passengers sad to see waiting in trains

Jhansi News: गर्मी में मुंबई और गोवा में मस्ती करने का ख्वाब... ट्रेनों में वेटिंग देख यात्री उदास

Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dream of having fun in Mumbai and Goa in summer... Passengers sad to see waiting in trains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने लगा है। मई में स्कूलों की छुट्टियां हो जाएंगी तो लोगों ने गर्मी से राहत पाने और मस्ती करने के लिए मुंबई, गोवा, गुजरात जाने का प्लान तैयार किया है। लेकिन ट्रेनाें वेटिंग देख यात्री उदास हो रहे हैं। हालात यह हैं कि मुंबई, गोवा और गुजरात जाने वालीं ट्रेनों में सीट ही नहीं हैं। अब यात्रियों को तत्काल बुकिंग से आस है।
मई में स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो जाती हैं। इसमें अधिकांश लोग टूर पर जाते हैं। ऐसे में लोगों की पहली पसंद ट्रेन ही होती है। यही कारण है कि मई में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से मुंबई, गोवा और गुजरात को जाने वालीं सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। ट्रेनों के स्लीपर, एसी और इकोनोमी कोच में 30 मई तक सीटें खाली नहीं है। जबकि, अभी तीस मई को पूरे 58 दिन बाकी हैं। पंजाब मेल, मंगला एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेन में वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। ऐसे में यात्रियों के पास यात्रा के दिन जब ट्रेन चलेगी तब करंट और ट्रेन संचालन से 24 घंटे पहले तत्काल टिकट का ही विकल्प बचा है, जिसमें सीट मिलने की संभावना है। लेकिन, यह भी तब संभव है जब यात्री तत्काल सेवा शुरू होते ही टिकट बुक कर लें। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी की छुट्टी के चलते ट्रेनों में सीट तेजी से बुक हो रही हैं।
विज्ञापन

--
30 मई को इन ट्रेन में ये है वेटिंग लिस्ट
गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस- स्लीपर 75 वेटिंग, एसी-3 में 40 वेटिंग, एसी-2 में 15 वेटिंग।
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक कुशीनगर एक्सप्रेस- स्लीपर में 40 वेटिंंग, एसी-3 में 15 वेटिंग, एसी-2 में वेटिंग।
लखनऊ-मुंबई पुष्पक एकसप्रेस-स्लीपर में 8 वेटिंग, एसी-3 इकॉनमी में 12 वेटिंग, एसी-2 में 10 वेटिंग।
हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस- स्लीपर में 20 वेटिंग, एसी-3 इकॉनमी में 8 वेटिंग, एसी-3 में 6 वेटिंग।
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस- स्लीपर में 12 वेटिंग, एसी-3 में 14 वेटिंग, एसी-2 में 11 वेटिंग।
फिरोजपुर-मुंबई पंजाब मेल-स्लीपर में 5 वेटिंग, एसी-3 में सीट उपलब्ध है, एसी-2 में 3 वेटिंंग, एसी-1 में 2 वेटिंग।
अमृतसर-मुंबई पठानकोट एक्सप्रेस-स्लीपर में 4 वेटिंग, एसी-3 इकॉनमी में 6 वेटिंग, एसी-2 में 3 वेटिंग।
मां बेहला देवी-मुंबई एक्सप्रेस- स्लीपर में 7 वेटिंग, एसी-3 में 7 वेटिंग, एसी-2 में 3 वेटिंग।
दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस-स्लीपर में 30 वेटिंग, एसी-3 में 6 वेटिंग, एसी-8 वेटिंग।
गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस-स्लीपर में 24 वेटिंग, एसी-3 में 10 वेटिंग, एसी-2 में 5 वेटिंग, एसी-1 में 2 वेटिंग।
--
झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस ही विकल्प
यदि 30 मई को झांसी से मुंबई और गुजरात जाने के लिए ट्रेन में सीट को लेकर परेशान हैं तो झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस में 793 सीट उपलब्ध हैं। ट्रेन के स्लीपर कोच में 207 सीट, एसी-3 ई 209 सीट, एसी-3 में 357 सीट और एसी-2 में 20 सीट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed