फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dr, gurubakhsani kidnapping case Eight famous group capture police alert

डॉ.गुरुबक्शानी अपहरणकांड : आठ चर्चित गैंग पुलिस रडार पर

Tue, 02 Feb 2021 08:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
Dr, gurubakhsani kidnapping case Eight famous group capture police alert
झांसी। चिकित्सक डॉ. आरके गुरुबक्शानी के अपहरण मामले में बुंदेलखंड समेत एमपी के आठ गैंग पुलिस रडार पर आ चुके हैं। पुलिस ने इन सभी की कुंडली खंगालना शुरू कर दी है। कइयों की लोकेशन को भी ट्रेस किया जा चुका है। पुलिस ने इस मामले मेें फिरौती के लिए अपहरण करने की धारा में बढ़ोत्तरी की है। टीमें सरगर्मी से डकैतों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार क्षेेत्र से शुक्रवार तड़के अपहृत चिकित्सक डॉ. आरके गुरुबक्शानी मुरैना के हिंगोना गांव में सड़क पर जंजीरों से बंधे मिले थे। पुलिस के अनुसार हाइवे से कार सवार चार डकैत उनको उठा ले गए थे। शनिवार रात झांसी पुलिस उनको घर लेकर पहुंची थी। घटना के बाद पुलिस की कई टीमें पड़ताल में जुट गईं, लेकिन अब तक कोई खासी नतीजा नहीं निकल सका।
विज्ञापन

पुलिस की तीन टीमें अपने स्तर से जांच कर रही हैं। झांसी से लेकर मुरैना में के बीच टोल पर लगे कैमरे भी खंगाले गए। पड़ताल दौरान पुलिस ने आठ चर्चित गैंगों को रडार पर लिया है। पुलिस को इनमें से किसी एक गैंग के हाथ होने का शक है। पुलिस ने विवेचना के दौरान फिरौती के लिए अपहरण करने की धारा में भी बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा पुलिस से भी साधा संपर्क
झांसी पुलिस ने मुरैना व आगरा पुलिस से संपर्क साधा है। गैंग की सूचनाओं का आदान-प्रदान भी शुरू कर दिया गया है। मुरैना पुलिस भी झांसी आकर पड़ताल कर चुकी है। मंगलवार को भी चिकित्सक किसी से नहीं मिले। पुलिस घर आकर ही घटना की जानकारी ले रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस ने खंगाले हैं।
पुलिस की पड़ताल लगातार जारी है। हर बिंदु पर पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। मुरैना व आगरा के पुलिस अधिकारियों से लगातार वह संपर्क में हैं।
दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed