फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dowry not find after that spoke three talak

दस लाख रुपये अतरिक्त दहेज न मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक

Tue, 02 Jun 2020 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dowry not find after that spoke three talak
झांसी। शादी के बाद दस लाख रुपये के अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। नवाबाद थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नवाबाद थाने में दी तहरीर में कपूर टेकरी निवासी शमीम अहमद की पुत्री नेहा परवीन ने बताया कि उनकी शादी चार नवंबर को 2019 को आवास विकास स्थित सैय्यद नगर संगम विहार कॉलोनी निवासी सैय्यद दानिश अली के साथ हुई थी। मेरे परिवार ने सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया था। मगर इसके बाद भी ससुराल के लोग दस लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। विगत 14 अप्रैल को तीन तलाक कहकर पति ने घर से निकाल दिया। बहनोई राशिद अली ने समझाने की कोशिश की, लेकिन ससुरालजन नहीं माने। पुलिस ने पति के साथ ही सास शायना बेगम, ससुर आरिफ अली, चचिया ससुर शाहिद अली, शहनाज व शकील अली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed