{"_id":"68ab7647cf742013d40b9d29","slug":"dowry-death-case-against-husband-and-in-laws-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-626257-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पति और सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पति और सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा/ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत राजपुर के मजरा विघा में 22 अगस्त को फंदे से लटके मिले काजुल के शव के मामले में पुलिस ने पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
मृतका के पिता आनंदी कुशवाहा निवासी कडे़सरा कलां ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री काजुल का विवाह थाना जखौरा के ग्राम राजपुर मजरा विघा निवासी मसलती कुशवाहा के पुत्र शिवम से किया था। शादी के बाद से ही ससुर मसलती व सास कुसुम काजुल को ताना मारने लगे थे। इसकी शिकायत काजुल ने उससे कई बार की थी। वे लोग दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके तो ससुराल वाले काजुल से मारपीट करते थे।
विज्ञापन
22 अगस्त की सुबह उसका दामाद शिवम उसके घर आया और बाइक की मांग की। बाइक न देने पर काजुल को न रखने और जान से मार डालने की बात कही थी। घर पहुंचकर शिवम व उसके माता-पिता ने काजुल से मारपीट की और हत्या के बाद रस्सी से बांधकर बल्ली से लटका दिया। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गरीबी के चलते मंदिर में की थी शादी : आनंदी कुशवाहा ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने अपनी पुत्री काजुल की शादी तालबेहट क्षेत्र स्थित देवामाता मंदिर में शिवम से की थी। उसकी माली हालत जानने के बाद भी ससुरालीजन बाइक देने का दबाव बना रहे थे।