{"_id":"6a569f1f68d47fe7cd0244d0","slug":"download-apk-file-and-blow-away-90-thousand-rupees-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-835479-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एपीके फाइल डाउनलोड करके उड़ाए 90 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एपीके फाइल डाउनलोड करके उड़ाए 90 हजार
Wed, 15 Jul 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
झांसी। गूगल पर एसी सर्विस कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर तलाशना नवाबाद निवासी दिलशाद अहमद को भारी पड़ गया। साइबर जालसाज ने धोखे से उनके फोन में एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उनका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद बैंक खाते से 90 हजार रुपये उड़ा दिए। उन्होंने नवाबाद थाने पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मूल रूप से कानपुर नगर के विधूना थाना क्षेत्र के घरहरा निवासी दिलशाद ने बताया कि वह 13 जुलाई को अपने कमरे में लगे गोदरेज कंपनी के एसी सर्विस के लिए गूगल पर हेल्पलाइन नंबर तलाश रहे थे। इसमें एक नंबर मिलने पर उन्होंने संपर्क किया। यह नंबर साइबर जालसाज का था। उसने सर्विस स्लिप के बहाने धोखे से व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी। गूगल पे पर 20 रुपये देकर सर्विस रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया। लिंक पर क्लिक करके जैसे ही उन्होंने 20 रुपये का भुगतान किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के सैलरी खाते से 90 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल और भुगतान से संबंधित स्क्रीन शॉट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।