फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   down sarver ne fasai hazaro baccho ki scolarship

डाउन सर्वर ने फंसाई हजारों छात्रों की छात्रवृत्ति

Sat, 16 Jan 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
down sarver ne fasai hazaro baccho ki scolarship
झांसी। केंद्रीय सर्वर डाउन होने से छात्रवृत्ति का डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पा रहा। इसके चलते पहले से लेटलतीफ हो चुके छात्रवृत्ति वितरण का आगे टलना तय हो गया। सर्वर के काम न करने से आखिरी दिन भी विद्यालयों से छात्रवृत्ति डाटा अपलोड नहीं हो सका।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। लेकिन, कोविड-19 के चलते इस बार इसमें काफी विलंब हो चुका। पिछले शैक्षिक सीजन में अक्तूबर से छात्रवृत्ति वितरण आरंभ हो जाता था लेकिन, इस दफा आधी जनवरी गुजर जाने के बावजूद डेटा भी अपलोड नहीं हो सका है। छात्रों को दस जनवरी तक डेटा अपलोड करने थे। जबकि विद्यालयों को पंद्रह जनवरी तक पोर्टल पर इसे भेजना था लेकिन, पूरे प्रदेश से एक साथ डाटा अपलोड होने की वजह से सर्वर पर भार काफी अधिक बढ़ गया। ऐसे में सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा। झांसी जनपद से 158 विद्यालयों को अपने डेटा अपलोड करने हैं लेकिन, विभागीय जानकारी के मुताबिक महज बीस फीसदी विद्यालय ही अब तक डेटा अपलोड कर सके हैं। इस बार अनुसूचित जाति के कुल 17909 छात्रों ने छात्रवृत्ति का आवेदन किया है। इनमें 9553 छात्र नए जबकि 8356 पुराने छात्र हैं। इसी तरह सामान्य वर्ग के कुल 7631 छात्रों ने आवेदन किया, जिनमें 3709 छात्र नए जबकि 3922 छात्र पुराने हैं। समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार के मुताबिक कई विद्यालयों की ओर से शिकायतें मिली हैं। इसका निदान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed