फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dont joke it, they saved your life

इनसे मजाक मत कीजिए ..ये आग से लड़ते हैं, जिंदगी बचाते हैं

Tue, 10 Dec 2019 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
dont joke it, they saved your life
झांसी। एक सूचना पर दौड़ने वाले फायरमैन इन दिनों गलत मैसेज और लोगों द्वारा फोन करके की जाने वाली बेमतलब की बातों से परेशान हैं। ऐसे ऐसे फोन फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम पर किए जा रहे हैं कि सुनने वाले भी माथा पकड़ लेते हैं। कभी बच्चों के हाथ में फोन दे दिया जाता है तो कभी इधर-उधर की बातें शुरू हो जाती हैं। सोमवार को हमने जब कंट्रोल रूम पर जाकर दोपहर 2 बजे से ढाई बजे तक आने वाली कॉल्स की जानकारी ली तो इस दरम्यान 9 फोन ऐसे आए जो केवल टाइम पास कर रहे थे।
विज्ञापन

हमारा बच्चा चुप नहीं हो रहा इसे समझा दीजिए
समय: दोपहर को 2:11- फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि हमारा बच्चा चुप नहीं हो रहा है आप जरा इसे समझा दीजिए। फोन ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने कहा कि इस तरह फोन करोगे तो मुकदमा दर्ज करा देंगे। यह सुनकर फोन करने वाला नंबर काट देता है। कुछ देर बात फिर फोन आ जाता है लेकिन इस बार फोन करने वाला कुछ बोलता नहीं केवल गुनगुनाने की आवाज आ रही होती है।
विज्ञापन

हमारे दादा के हुक्के की चिलम में आग लग गई है
समय: दोपहर को 2:20- एक कॉल आती है। फोन करने वाला बड़ी ही सभ्यता के साथ पूछता है कि क्या आप फायर ब्रिगेड से बोल रहे हैं। जवाब मिलता है जी आप सेवा बताइए। फोन करने वाला कहता है कि आग लग गई है। फोन सुन रहे दमकल कर्मचारी तत्काल पता नोट कराने को कहते हैं। फोन करने वाला कहने लगता है कि हमारे दादा की चिलम में आग लगी है। वह बुझ नहीं पा रही है। इस पर दमकल कर्मी फोन को रख देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल का मौसम कैसा रहेगा
समय दोपहर को 2:30। फोन करने वाला कहता है कि हम झांसी से बोल रहे हैं। आप हमें यह बता दीजिए कि कल मौसम कैसा रहेगा। जितनी ठंड आज पड़ रही है उतनी ही रहेगी या बढ़ जाएगी। इस पर दमकल कर्मी ने कहा कि आपने गलत नंबर लगा दिया है। मौसम विभाग को लगाइए। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि उसका नंबर दे दीजिए।

रात के वक्त इस प्रकार की कॉल बढ़ जाती हैं
चीफ फायर आफिसर केके ओझा का कहना है कि लोग यह नहीं समझते कि गलत सूचनाओं से हम लोगों को कितनी परेशानी होती है। आग की सूचना पर तत्काल टीम को रवाना किया जाता है। कई बार ऐसा हुआ जब सूचनाएं फर्जी निकलती हैं। इस प्रकार के नंबर ट्रेस करके चेतावनी भी दी गई। संबंधित थानों को भी नंबर भेजे गए लेकिन फिर भी इस प्रकार की कॉल कम नहीं हो रही हैं। रात के वक्त अक्सर फोन बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed