{"_id":"eb4876d636e9286826ec27c1d15ca238","slug":"donsn-t-received-subcidy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली सब्सिडी की एक पाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली सब्सिडी की एक पाई
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। गैस की नकद सब्सिडी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कई उपभोक्ताओं को पांच माह मेें सब्सिडी की एक पाई भी नहीं मिल पाई है। आपूर्ति कार्यालय में लगातार शिकायतें दर्ज हो रही हैं। बावजूद, समाधान नहीं हो पा रहा है।
गुदरी निवासी बाबूलाल अग्रवाल ने गैस की नकद सब्सिडी योजना के शुरू होने से पूर्व दिसंबर में ही अपने बैंक खाते व गैस संयोजन को लिंक करा दिया था। पिछले पांच माह में वह पांच सिलेंडर भी प्राप्त कर चुके हैं। लेकिन, उन्हें अब तक एक बार भी सब्सिडी नहीं मिली है। इसकी शिकायत वह एजेंसी के साथ-साथ जिला पूर्ति कार्यालय में भी दर्ज करा चुके हैं। बावजूद, खाते में सब्सिडी राशि नहीं पहुंची है। यह केवल एक उपभोक्ता की समस्या नहीं है। बल्कि, जनपद के तमाम उपभोक्ता सब्सिडी न मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं। जिला पूर्ति कार्यालय में रोजाना शिकायतें आ रही हैं। लेकिन, उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। विभाग के अनुसार यह राशि कंपनियों से आती हैं। शिकायतों से कंपनियों को अवगत करा दिया जाता है। हालांकि, ज्यादातर समस्याएं निपट ही गई हैं। कुछ उपभोक्ता हैं, जिनकी सब्सिडी नहीं आ रही है। जल्द ही उन्हें भी मिलने लगेगी।