{"_id":"65224b32a83329006705c294","slug":"dog-boxes-started-being-installed-in-lhb-coaches-of-trains-also-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: एलएचबी कोचों में भी लगने लगे डॉग बॉक्स, झांसी मंडल की आठ ट्रेनों में लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: एलएचबी कोचों में भी लगने लगे डॉग बॉक्स, झांसी मंडल की आठ ट्रेनों में लगाए गए
Sun, 08 Oct 2023 11:55 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:55 AM IST
सार
ट्रेनों के एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोचों में भी अब डॉग बॉक्स लगाए जाने लगे हैं, जिससे यात्रियों को अपने पालतू जानवरों को साथ लेकर चलने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
Train demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेनों के एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोचों में भी अब डॉग बॉक्स लगाए जाने लगे हैं, जिससे यात्रियों को अपने पालतू जानवरों को साथ लेकर चलने में सुविधा होगी। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों में एलएचबी कोचों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। लेकिन, इन कोचों में पालतू जानवरों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं होती है।
विज्ञापन
ऐसे में यात्रियों को अपने पालतू जानवरों को साथ लेकर चलने के लिए एसी फर्स्ट कोच में केबिन बुक करना पड़ जाता था, जो काफी महंगा साबित होता था। लेकिन, अब एलएचबी कोचों में भी डॉग बॉक्स लगाए जाने लगे हैं। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंडल की आठ ट्रेनों के गार्ड के डिब्बों में डॉग बॉक्स लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन