{"_id":"574de9754f1c1b0a46108e8b","slug":"doctor-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मेडिकोलीगल बनाने पर डॉक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मेडिकोलीगल बनाने पर डॉक्टर निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
doctor, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में फर्जी मेडिकोलीगल बनाने के आरोप में प्राचार्य ने एक डॉक्टर को निलंबित कर दिया है, इसके साथ ही मामले की जांच को तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है।
गौरतलब है कि केकेपुरी निवासी मीनू ढल ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से खुद का फर्जी मेडिकल बनवाया था। मीनू का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में चंद रुपये के लिए निदोर्षों को शिकार बनाया जा रहा है। इस मामले की शिकायत उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीशचंद्र आर्या से की।
सीएमएस को भेजे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 11 मई को उनके एक रिश्तेदार ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से फर्जी मेडिकल बनवाकर उनके खिलाफ मुकदमा करवा दिया। जब उस दिन झगड़ा हुआ ही नहीं, तो डॉक्टर ने यह मेडिकोलीगल कैसे बना दिया? पत्र मिलते ही सीएमएस ने कॉलेज प्राचार्य से जांच कमेटी गठित करने की मांग की।
विज्ञापन
मंगलवार को प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने इस मामले में डॉ. एमपी सिंह को निलंबित कर दिया है। प्राचार्य ने कहा कि शिकायती पत्र में डॉक्टर का जिक्र होने पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच को तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।