फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   doctor safe life paisent

बीस प्रतिशत ऑक्सीजन लेवल पहुंचने के बाद मरीज को बचा लाए डॉक्टर

Wed, 23 Jun 2021 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
doctor safe life paisent
झांसी। जिला अस्पताल में बेहोशी की हालत में 20 प्रतिशत ऑक्सीजन लेवल के साथ भर्ती हुए मरीज को डॉक्टरों ने बचा लिया। मरीज हर्पीस इंसेफेलाइटिस का शिकार था। मरीज के मर्ज की पहचान कर डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया। बीमारी से संबंधित इंजेक्शन लगाने के कुछ घंटों बाद ही ऑक्सीजन लेवल सुधरने लगा। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन

हमीरपुर के राठ निवासी 42 वर्षीय युवक को 18 जून की रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बेहोश था। डॉक्टरों ने ऑक्सीजन लेवल की जांच की तो 20 प्रतिशत आया। स्टाफ ने कहा कि यहां से रेफर करके किसी बड़े अस्पताल ले जाओ। परिजनों ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। सूचना मिलने पर डॉक्टर ने भी स्टाफ से कहा कि रेफर नहीं करेंगे, मरीज को तुरंत इलाज की जरूरत है। डॉ. डीएस गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. रविकांत, डॉ. बृजेश खरे ने हर्पीस इंसेफेलाइटिस से पीड़ित मरीज का इलाज शुरू किया। मरीज को बीमारी से संबंधित एक इंजेक्शन भी लगाया गया। डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि इंजेक्शन लगने के चार घंटे के अंदर ही मरीज का ऑक्सीजन लेवल 90 प्रतिशत पहुंच गया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन

ब्रेन डेड होने का बना था खतरा
जिस स्थिति में मरीज अस्पताल पहुंचा था, उन हालातों में ब्रेन डेड या फिर पैरालिसिस होने की संभावना बनी हुई थी। ऐसे में मरीज की जान बचाना बेहद मुश्किल नजर आ रहा था। मगर वो कहावत है ना जाको राखे साइयां मार सके न कोई... मरीज पर सही चरितार्थ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है हर्पीस इंसेफेलाइटिस
हरपीस एक वायरस की बीमारी है, जो कि ज्यादातर त्वचा की नर्व रूट पर होती है। चुनिंदा मामलों में ये दिमाग तक पहुंच जाती है, तो इसे हर्पीस इंसेफेलाइटिस बोलते हैं। इससे दिमाग में सूजन आ जाती है और मरीज बेहोश हो जाता है। इस स्थिति में मरीज के बचने की संभावना कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed