{"_id":"61f2dde6cef7013a635f9505","slug":"doctor-is-fine-opd-will-start-in-medical-college-from-today-jhansi-news-jhs2138610168","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर हुए ठीक, मेडिकल कॉलेज में आज से शुरू हो जाएगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर हुए ठीक, मेडिकल कॉलेज में आज से शुरू हो जाएगी ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना संक्रमित हो चुके कई जूनियर और सीनियर डॉक्टरों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शुक्रवार से ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया है। सभी विभागाध्यक्षों ने भी कॉलेज प्रशासन से ओपीडी खोलने को लेकर सहमति दे दी है।
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों पर कोरोना का हमला तेज हो गया था। गायनी, मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक, सर्जरी, ईएनटी, पीडियाट्रिक, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया आदि विभागों में कार्यरत 25 से 80 फीसदी तक जूनियर रेजिडेंट संक्रमित हो गए थे। इसके अलावा कई सीनियर रेजिडेंट भी पॉजिटिव हुए थे। ऐसे में कोरोना महामारी का प्रसार रोकने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सोमवार से ओपीडी बंद कर दी थी। अब ज्यादातर जूनियर, सीनियर रेजिडेंट की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ जाने और नए डॉक्टरों के संक्रमित न होने पर कॉलेज प्रशासन ने शुक्रवार से ओपीडी का संचालन शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर पूरा अपडेट लिया। प्राचार्य ने बताया कि सभी की सहमति पर ही ओपीडी शुरू कर रहे हैं।
मरीजों को हो रही थी दिक्कत
ओपीडी बंद होने से मरीजों को काफी दिक्कत हो रही थी। कई मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था तो जिनका इलाज पहले से चल रहा था वो आगे के लिए डॉक्टरों से परामर्श नहीं ले पा रहे थे।