फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctor couple named in multi-crore land sale case.

Jhansi News: करोड़ों की जमीन बेचने में डॉक्टर दंपती नामजद

Thu, 25 Dec 2025 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Doctor couple named in multi-crore land sale case.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुधवार दोपहर बबीना के खैलार गांव के पास से निकली राजघाट नहर के तेज बहाव में युवक बह गया। उसके बहने पर वहां खलबली मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कराई लेकिन देर-रात तक उसका सुराग नहीं लग सका था।
नहर के तेज बहाव को कम करने के लिए माताटीला बांध से पानी को बंद कराया गया। उधर, युवक के नहर में बह जाने की सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। खैलार निवासी अनीश (22) पुत्र आशिक खान बुधवार दोपहर करीब 11 बजे अपने मौसी के लड़के तालिफ के साथ गांव के पास से निकली राजघाट नहर के पास गया था। तालिफ ने बताया कि हाथ धुलने के लिए अनीस नहर की ओर गया था।
विज्ञापन

अचानक से उसका पांव फिसल गया, जिससे वह नहर के अंदर जा गिरा। नहर में बहाव काफी तेज होने की वजह से वह उसके साथ बह गया। तालिफ के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में बबीना पुलिस एवं दमकल की टीम पहुंच गई। पुलिस टीम ने तलाश शुरू कराई लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर-शाम माताटीला बांध को बंद कराकर फिर से तलाश शुरू कराई। करीब 13 घंटे तलाशने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उसके लापता होने से परिजनों के बीच कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि अनीस पड़ोस में स्थित एक साबुन बनाने की फैक्टरी में काम करता है। थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक, युवक की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed