फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctor cheats retired railway worker of Rs 25 lakh on the pretext of making him a partner

Jhansi News: पार्टनर बनाने का झांसा देकर डॉक्टर ने रिटायर्ड रेलकर्मी से ठगे 25 लाख

Sat, 05 Oct 2024 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Doctor cheats retired railway worker of Rs 25 lakh on the pretext of making him a partner
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नर्सिंग होम में पार्टनर बनाने का झांसा देकर चिकित्सक ने रिटायर्ड स्टेशन मास्टर से 25 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी चिकित्सक इन दिनों जालौन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात है। आरोपी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में ईएमओ भी रह चुका। यहां ट्रेनिंग करने आई महिला से उसने जान-पहचान बढ़ाई और उसके माध्यम से रिटायर्ड रेलकर्मी से रुपये हड़प लिए। नवाबाद पुलिस ने आरोपी चिकित्सक एवं उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मूल रूप से उरई निवासी ओमप्रकाश वर्मा चिरगांव रेलवे स्टेशन मास्टर पद से रिटायर्ड होने के बाद गांव में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बहू पूजा ने पैरामेडिकल कॉलेज से सीटी स्कैन टेक्निशयन का कोर्स किया। पूजा की ड्यूटी मेडिकल कॉलेज में भी लगती थी। इस दौरान उसकी जान-पहचान गुरसराय, भसनेह के रहने वाले डॉ.वीरेंद्र सिंगरया से हुई। डॉ.वीरेंद्र वहां ईएमओ थे। डॉ. वीरेंद्र ने अपने नर्सिग होम विद्या हेल्थ केयर में एक्सरे पैथालॉजी सेंटर आरंभ करने के लिए पूजा को ऑफर दिया।
विज्ञापन

पूजा ने अपने ससुर ओमप्रकाश को यह बात बताई। ओमप्रकाश के मुलाकात करने पर डा.वीरेंद्र और उनकी पत्नी पूजा ने नर्सिंग होम में पैसा लगाने को कहा। ओमप्रकाश ने अलग-अलग किस्त में 25 लाख रुपये दे दिए। ओमप्रकाश का कहना है कि आरोपी चिकित्सक ने कोई नर्सिंग होम शुरू ही नहीं किया। उसके पैसा वापस मांगने पर भी दोनों पैसा नहीं लौटा रहे हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी चिकित्सक डॉ.वीरेंद्र एवं उसकी पत्नी पूजा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed