फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctor and healthcare workers injured after a fan falls in the medical college emergency ward

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में पंखा गिरने से डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी घायल

Sat, 17 Oct 2026 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Doctor and healthcare workers injured after a fan falls in the medical college emergency ward
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में छत पर लगा पंखा गिर गया। जिससे वार्ड में भर्ती मरीज का इलाज कर रहे एक डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए। घायलों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात को इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक यूसुफ रिजवान ड्यूटी पर तैनात थे। वह इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच कर रहे थे। बेड नंबर तीन पर भर्ती मरीज को देख रहे थे। इसी दौरान छत पर लगा पंखा नीचे गिर गया। पंखे की पंखुड़ियों और मोटर के सीधे सिर पर गिरने से डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी को चोट आई। घायलों को अस्पताल के ही वार्ड में इलाज करवाना पड़ा। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और साथी कर्मचारियों ने आरोप लगाए कि अस्पताल के वार्डों में लगे उपकरण और पंखे बेहद पुराने व जर्जर हो चुके हैं,इनकी समय पर मरम्मत नहीं कराई जाती है।
विज्ञापन


वार्डों में चल रहे पंखों की नहीं होती देखरेख
मेडिकल कॉलेज के वार्डों में लगे पंखों की देखरेख की जिम्मेदारी बिजली निगम के कर्मचारियों की है लेकिन लापरवाही के चलते पंखों या अन्य उपकरणों की प्रतिमाह जांच नहीं होती है जिसके कारण बृहस्पतिवार की रात इमरजेंसी वार्ड में हादसा हो गया। सूत्रों के अनुसार चिकित्सक के सिर में गहरी चोट होने के कारण पांच टांके लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रीशियन को नोटिस,मांगा जवाब
पंखों की देखभाल में लापरवाही बरतने पर इलेक्ट्रीशियन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए वार्डों व अन्य कक्षों में पंखे समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण चेक करने के निर्देश दिए हैं।
मयंक शुक्ला, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed