फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DM home near find truck driver

डीएम आवास के पास बेहोश मिला ट्रक ड्राइवर

Sun, 21 Feb 2021 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
DM home near find truck driver
झांसी। शनिवार की दोपहर बीकेडी चौराहा स्थित जिलाधिकारी आवास के पास एक ट्रक ड्राइवर बेहोशी हालत में मिला। होश आने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। उसके पास रखा मोबाइल फोन व रुपये नहीं मिले। पुलिस एक ऑटो चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी सौरभ (34) ट्रक चालक है। वह शुक्रवार को आया था। ट्रक के पार्ट्स लेने के लिए शनिवार की सुबह ग्वालियर हाइवे पर स्थित एक दुकान पर आया था। काम निपटाकर वह ऑटो में सवार होकर स्टेशन जाने को निकला। इसके बाद वह बेहोशी की हालत में बीकेडी चौराहा स्थित डीएम आवास के पास पड़ा मिला। होश आने पर लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उनके पास रखे 2100 रुपये व मोबाइल फोन गायब था। पुलिस ने ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना में जहरखुरानी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed