{"_id":"5d8287398ebc3e0144720fe2","slug":"dm-get-letter-for-vyapari-jhansi-news-jhs148386793","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, धांधली और लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, धांधली और लापरवाही का आरोप
Thu, 19 Sep 2019 06:41 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 06:41 AM IST
विज्ञापन
सीपरी बाजार की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों नें जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
- फोटो : अमर उजाला
सीपरी बाजार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बुधवार को व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिए सीपरी बाजार क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में धांधली और लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि सीपरी बाजार में सभी काम धीमी गति से चल रहे हैं। ओवरब्रिज का भी काम पूरा नहीं हो रहा है। इससे क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। इस पर डीएम ने दो दिन में सीपरी बाजार का स्थलीय निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने नगर आयुक्त से विकास कार्यों को दीपावली से पूर्व पूरा कराने का आग्रह किया। समस्याओं का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
व्यापारियों का नेतृत्व व्यापारी नेता संजय पटवारी व संतोष साहू ने किया। प्रतिनिधिमंडल में सीपरी बाजार व्यापार मंडल के चौधरी फिरोज, प्रभुदयाल साहू, नरेंद्र अग्रवाल, अविनाश साहू, उदय सोनी, पंकज शुक्ला, राकेश दुबे, प्रमोद चौरसिया, प्रदीप गुप्ता, शशिकांत कारलेकर, सतेंद्र बुटोलिया, अशोक साहू शामिल रहे।
विज्ञापन