फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DM expressed displeasure over the poor working style of the electricity department

Jhansi News: विद्युत विभाग की लचर कार्यशैली पर डीएम जताई नाराजगी

Sat, 14 Sep 2024 05:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the poor working style of the electricity department
- योजना के शिथिल क्रियान्वयन पर पीओ नेडा का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डीएम अविनाश कुमार ने शुक्रवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की। योजना के क्रियान्वयन में रुचि न लेने पर उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। जबकि, शिथिलता सामने आने पर पीओ नेडा का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए।
विकास भवन में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रधानमंत्री की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसका उद्देश्य भारत में घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। इस दरम्यान डीएम ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता ग्रामीणों से एलएमवी-4 के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली, लेकिन वे कोई जानकारी नहीं दे सके। इस पर डीएम न नाराजगी जाहिर की। डीएम ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में कोताही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ जुनैद अहमद, जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक सिंघवाल, एडीएम वरुण कुमार पांडेय, सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय, जेडीए सचिव उपमा पांडेय, मुख्य अभियंता विद्युत सैयद अब्बास रिजवी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed