फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Diwali is now the public The assessment report will be dry

अब दिवाली बाद सार्वजनिक होगी सूखे की आंकलन रिपोर्ट

Tue, 10 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूराे
ब्यूराे Updated Tue, 10 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Diwali is now the public The assessment report will be dry
झांसी। स्वराज अभियान के संस्थापक योगेंद्र यादव के नेतृत्व में बुंदेलखंड में सूखे के आकलन को चलाए जा रहे सर्वेक्षण कार्य की रिपोर्ट अब दिवाली बाद सार्वजनिक होगी। सोमवार को रिपोर्ट पूर्ण होने के बाद अब इसका विश्लेषण कार्य शेष रह गया है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में इन दिनों किसानों की बदहाली मुद्दा बना हुआा है। अब तक 31 किसानों की मौत पर सरकार की बेरुखी से किसानों में भारी आक्रोश है। इसको आंदोलन के रूप में बदलनेे के लिए आप के पूर्व नेता और स्वराज अभियान के संस्थापक योगेंद्र यादव बुंदेलखंड में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


उनके द्वारा अपने स्वयं सहयोगियों को लगाकर  केंद्र व राज्य सरकारों से मिलने वाली आर्थिक मदद, सूखे के असर, पेयजल संकट, जानवरों के चारे, रोजगार, पलायन, पोषण अथवा खाद्यान्न की वस्तुस्थिति का पता लगाने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद से सर्वेक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बुंदेलखंड के सातों जनपदों के दो सौ गांवों और 30 तहसीलों को शामिल किया गया है। सर्वेक्षण कार्य के जरिए यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि सरकारों द्वारा दी जाने वाले राशन, मनरेगा योजना, फसलों का मुआवजा, बीमा का किसानों को कितना लाभ मिल रहा है।

इसके साथ ही किसानों के परिवार के सदस्यों की शैक्षणिक योग्यता व कमाई का स्रोत भी रिपोर्ट में उल्लेखनीय है। झांसी आए योगेंद्र यादव ने सर्वेक्षण कार्य शुरू करते हुए दिवाली से पहले रिपोर्ट सार्वजनिक करने की बात कही थी, लेकिन तीन जनपदों बांदा, चित्रकूट और महोबा में सर्वे का कार्य धीमा हो जाने से ऐसा नहीं हो सका।


इस संबंध में जब योगेंद्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सोमवार को सर्वेक्षण पूर्ण हो गया है। अब इसकी एंट्री कराने के बाद विश्लेषण किया जाएगा। 20 नवंबर से पहले रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। बुंदेलखंड के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर यानी दिल्ली में पत्रकारों के समक्ष सर्वे की वस्तुस्थिति सार्वजनिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed