फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   diwali bajar me chamacti cendil ki bahar

दिवाली बजार में चमकती, महकती मोमबत्तियों की बहार

Mon, 05 Nov 2018 01:19 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 05 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
diwali bajar me chamacti cendil ki bahar
diwali bajar, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
दिवाली के लिए बाजारों में नए तरह के लैंप और अरोमा कैंडल्स, जैल कैंडल्स के अलावा एलईडी कैंडल्स के कई ब्रांड मौजूद हैं। जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। घर और आंगन की सजावट करने के लिए बाजारों में तरह-तरह के लुभावने सामानों की भरमार हो गई है। इस बार झालर, दीये के नए अवतार से बाजार गुलजार हैं।
विज्ञापन


बदलते समय के साथ घरों में सजावट किये जाने का पैर्टन भी बदल गया है। इस बार पिघलने वाली मोमबत्तियों की जगह पानी में तैरने वाली मोमबत्ती ने ले ली है। इस मोमबत्ती की खसियत यह है कि यह पानी में ही जलती है। जो काफी आकर्षित लगती है। यह लोगोें को काफी भा रही है। इस दिवाली में सजावट के लिए बाजारों में कई डिजाइन और आकार की लाइटें मौजूद हैं। इनमें सबसे ज्यादा लैंम्पों की खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

गुसाई पुरा स्थित दुकानदार अजय ने बताया की फ्लोरिंग कैंडिल की काफी वैराइटी मौजूद हैं। जिसकी कीमत 70 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक है। लालटेन कैंडिल 200 रुपये, फ्लावर कैंडिल 150 रुपये, लाइट कैंडिल 120 रुपये, स्टोन कैंडिल 140 रुपये की दर से मिल रही हैं। जिसकी बिक्री काफी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, छोटे-छोटे फूलों वाली कैंडल 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक मौजूद है। तितली, दिल, कमल, चांद तारों के आकार वाली कैंडल भी लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। इसके अलावा अनार, सेब, ब्लू बेरी और स्ट्रॉबेरी फ्लेवर में मोमबत्तियां मौजूद हैं। जो लोगों का काफी पसंद आ रहीं हैं।

राजस्थानी, गुजराती पैटर्न की लालटेन खास
इस दीपावली बाजारों में सजावटी लालटेन कई डिजायनों और आकारों में हैं। इसमें राजस्थानी और गुजराती पैटर्न में सजी लालटेन सजावट में सात रूप में लोगों को पसंद आ रही है। बाजार में इसकी कीमत 200 रुपये से लेकर 1000 हजार रुपये है।

.
पूजा घर के लिए विशेष लाइटें
इस बार घरों में स्थित पूजा घरों के लिए बाजार में विशेष लाइटें मौजूद हैं, जो ज्योति कलश के आकार में हैं। इस कलश में घूमने वाली लाइट लगी होती जो काफी खूबसूरत लगती है। इसकी कीमत 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है।
 


  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed